लखनऊ

यूपी सरकार ने किए दो आइपीएस के तबादले व 20 पीपीएस को दी तरक्की के साथ नई तैनाती

- 11 पीपीएस को मिली अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तरक्की- नौ बनाए गए पुलिस उपाधीक्षक

2 min read
Oct 18, 2021
CM Yogi Adityanath

लखनऊ. उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को दो आइपीएस अनीस अहमद, अखिलेश कुमार निगम के साथ ही 20 पीपीएस अफसरों का तबादला किया है। पीपीएस के 11 अफसरों को पुलिस उपाधीक्षक से अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर व नौ को निरीक्षक से पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली थी, उन्हें अब तैनाती दे दी गई है।

दो आईपीएस के ट्रासफर :- आइपीएस अनीस अहमद को सेनानायक 38वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ से एसपी डीजीपी मुख्यालय व अखिलेश कुमार निगम को एसपी कोआपरेटिव सेल लखनऊ से सेनानायक 38वीं बटालियन पीएसी अलीगढ़ के पद भेजा गया है।

विनोद कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ :- 20 पीपीएस अफसरों के तबादले की लिस्ट के अनुसार, धनंजय कुशवाहा को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती से अपर पुलिस अधीक्षक जिला एटा नगर, विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ उप्र लखनऊ, राघवेंद्र कुमार मिश्रा को सहायक पुलिस आयुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ नगर से अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ नगर, मनीष चंद्र सोनकर को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक झांसी से अपर पुलिस उपायुक्त कानपुर नगर, मुकेश प्रताप सिंह को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक औरैया से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध बरेली भेजा गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ बने सच्चिदानंद:- हृदेश कठेरिया को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ ग्रामीण से अपर पुलिस अधीक्षक लखनऊ ग्रामीण, अरुण चंद्र पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात आगरा, स्नेहलता सेनानायक/अपर पुलिस अधीक्षक 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपाधीक्षक सीबीसीआइडी के लिए स्थानांतरणाधीन से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एटा, सच्चिदानंद पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस अधीक्षक साइबर क्राइम लखनऊ, अनुराग सिंह को पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मुजफ्फरनगर, हरेंद्र कुमार को उपसेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से अपर पुलिस अधीक्षक यातायात मथुरा के पद पर भेजा गया है।

लालता प्रसाद साहू पुलिस उपाधीक्षक आजमगढ़ भेजे गए :- इसी तरह से अनिल कुमार सिंह को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक अयोध्या, रविराज सिंह चौहान को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय उप्र लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक भदोही, अखिलानंद उपाध्याय को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक संतकबीर नगर से पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर, लालता प्रसाद साहू को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक आजमगढ़ भेजा गया है।

प्रमोद कुमार श्रीवास्तव डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध :- पवन कुमार त्रिवेदी को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़, अजीत कुमार सिंह को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक बदायूं पुलिस उपाधीक्षक प्रतापगढ़, शिवबरन यादव को निरीक्षक/पुलिस उपाधीक्षक गोंडा से सहायक सेनानायक उत्तर प्रदेश एसएसएफ प्रथम वाहिनी लखनऊ, राजेश कुमार सिंह को पुलिस उपाधीक्षक झांसी से पुलिस उपाधीक्षक एलआइयू गाजियाबाद व प्रमोद कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपाधीक्षक एलआइयू गाजियाबाद से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

Published on:
18 Oct 2021 09:16 am
Also Read
View All