लखनऊ

स्वामी प्रसाद मौर्य का सवाल, मुकुट बिहारी वर्मा का सीधा जवाब

- चुनाव के बाद होगा फैसला कौन होगा यूपी सीएम : स्वामी प्रसाद मौर्य- योगी ही रहेंगे बीजेपी का सीएम चेहरा : मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jun 2021, 7:52 PM IST
स्वामी प्रसाद मौर्य का सवाल, मुकुट बिहारी वर्मा का सीधा जवाब
स्वामी प्रसाद मौर्य का सवाल, मुकुट बिहारी वर्मा का सीधा जवाब

लखनऊ. Swami Prasad Maurya Question Mukut Bihari Verma straight answer अब कौन बनेगा मुख्यमंत्री इस पर यूपी कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहाकि, चुनाव के बाद यूपी सीएम कौन होगा, इसका फैसला भाजपा का केंद्रीय संसदीय बोर्ड चुनाव के बाद करेगा। आगामी विधानसभा चुनाव 2021 सब एकजुट होकर लड़ेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि 2022 में फिर भाजपा की सरकार बनेगी। सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहाकि, आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का वही चेहरा रहेगा जो अभी है।

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार में कोई तकरार नहीं :- सरकार और संगठन के बीच चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए प्रदेश के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि न सरकार और संगठन में कोई मतभेद नहीं है और न ही उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के बीच तकरार जैसी कोई बात है। दिल्ली और लखनऊ में वरिष्ठ नेताओं की भागा-दौड़ी के सवाल पर मंत्री ने कहा कि यह यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी है। उन्होंने कहा कि ऊंट वहीं बैठेगा, जहां सही जगह है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का वही चेहरा रहेगा जो अभी है।

भाजपा हाईकमान का संदेश :- शनिवार को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व नौकरशाह अरविंद शर्मा को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। इसी के साथ भाजपा हाईकमान ने एक तरह से सरकार और संगठन में फेरबदल की सारी अटकलों पर भी विराम लगाते हुए साफ संदेश दे दिया है कि 2022 का चुनावी समर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह के ही नेतृत्व में लड़ा जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप