लखनऊ

कोरोना अपडेट: यूपी के 97 हजार गांवों में 4 मई से सभी की होगी कोरोनावायरस टेस्टिंग

Uttar Pradesh Coronavirus update - कोरोना संक्रमण रोकने के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम- सभी की होगी स्क्रीनिंग, संक्रमित का तुरंत उपचार
2 min read
• •
Updated: 3 May 2021, 12:04 PM IST
cm_yogi.jpg
,,

लखनऊ. Uttar Pradesh Coronavirus update - कोरोना वायरस धीरे-धीरे यूपी के गांवों में भी सक्रिय हो रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार (Uttar Pradesh goverment) अलर्ट हो गई है। गांवों में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए योगी सरकार एक पांच दिन का एक अभियान चलाने जा रही है। यह अभियान यूपी के सभी 97 हजार राजस्व गांवों (Coronavirus testing in village) में 4 मई से 8 मई के बीच चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत गांवों में कोविड टेस्टिंग की जाएगी। और कोरोना वायरस संदिग्धों की पहचान की जाएगी। अगर किसी व्यक्ति में लक्षण मिले तो उन्हेंं दवा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर जरूरी सुविधाओं से युक्त कम से कम 10 बेड तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

पॉजिटिव का मेडिकल प्रोटोकॉल का मुताबिक उपचार :- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi
Action) रविवार को अपनी नई टीम 09 के संग बैठक में संम्बधिंत अफसरों को निर्देशित किया है कि, पंचायत मतगणना खत्म होने के तुरंत बाद पांच दिनी प्रदेशव्यापी स्क्रीनिंग अभियान सभी ग्राम पंचायतों में टीम भेजकर संचालित कराया जाए। यह टीम ग्राम पंचायत में कम से कम तीन दिनों के लिए भेजी जाए तथा सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जाए। इनके लिए मानदेय की व्यवस्था भी की जाए। सीएम योगी ने कहा, कोविड संक्रमण से हमें गांवों को बचाना होगा। गांवों के प्रति विशेष सतर्कता की जरूरत है। इस जांच में जो पॉजिटिव पाए जाएं, उन्हें मेडिकल प्रोटोकॉल का मुताबिक उपचार दिया जाए। स्वास्थ्य विभाग इस वृहद टेस्टिंग ड्राइव के सफल क्रियान्वयन के लिए समुचित तैयारी पूरी कर ले।

अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित :- कोराना वायरस को लेकर सीएम योगी ने नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। सीएम योगी ने अंतरराज्यीय बस सेवा को तत्काल स्थगित कर दिया है। आगामी 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों का संचालन सिर्फ यूपी के अंदर ही किया जाएगा। वायु सेवा से आवागमन करने वाले सभी यात्रियों के लिए कोविड नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य की जाए। गांवों में आने वाले हर प्रवासी व्यक्ति की टेस्टिंग जरुरी की जाए। उन्हें नियमानुसार क्वारन्टीन किया जाए। ट्रेनों से आने वालों की तापमान जांच, संदिग्ध हों तो एंटीजन टेस्ट आदि कराया जाना सुनिश्चित करें। इसमें लापरवाही न हो।

नए दिशा निर्देश जारी :-
साप्ताहिक बन्दी, रात्रिकालीन कोरोना कर्फ्यू को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए
औद्योगिक इकाइयों में कोविड केयर सेन्टर की स्थापना की जाए।
निगरानी समितियों से लेखपाल को भी जोड़ा जाए।
होम आइसोलेशन में उपचाराधीन लोगों से हर दिन संवाद बनाएं।
सीएम हेल्पलाइनसे प्रतिदिन कम से कम 45-50 हजार मरीजों से संपर्क करें।
स्वास्थ्य मंत्री के स्तर पर भी मरीजों से फीडबैक लिया जाए।

Published on: