लखनऊ

कीवी के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, संतरे-नीबू की कीमतें सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

Kiwi Oranges lemon Price Heavy hike : पर इन दिनों फल विक्रेता की चांदी हो रही है। कोरोना संक्रमण दूर करने में फल मददगार
2 min read
• •
Apr 26, 2021
कीवी के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, संतरे-नीबू की कीमतें सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे
कीवी के दाम में भारी बढ़ोत्तरी, संतरे-नीबू की कीमतें सुनेंगे तो दंग रह जाएंगे

लखनऊ. Kiwi Oranges lemon Price Heavy hike : कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होने से जनता और सरकार दोनों हैरान हैं। पर इन दिनों फल विक्रेता की चांदी हो रही है। कोरोना संक्रमण दूर करने में फल मददगार हैं। इस जानकारी के बाद कीवी (Kiwi Price hike) जैसे फल का एक पीस बाजार में 70 रुपए में बिका रहा है। बाकी सभी फलों की कीमत भी आसमान छू रही है। जनता फलों के बढ़े रेट से बुरी तरह परेशान है।

संतरा 200 रुपए किलो :- कोरोना संक्रमितों को डॉक्टर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी वाले फलों को खाने का सुझाव दे रहे हैं। इस वजह से फलों के दाम आसमान छू रहे हैं। पखवाराभर पहले 20 से 30 रुपए में मिलने वाले कीवी का एक पीस इस वक्त 60 से 70 रुपये में बिक रहा है। संतरा की कीमत 50 से 60 रुपए किलो से बढ़कर 200 किलो तक हो चुकी है।

दोगुनी कीमत पर बेच रहे हैं फल :- चारबाग पुल के खुदरा दुकानदार रामलाल ने बताया कि गर्मियों में कीवी, संतरा और नींबू की आवक बाहर से होती रही है। मगर कोरोना संक्रमण से इस बार बाहर से कम माल आ रहा है। फलों का स्टॉक रखने वाले आढ़ती मनमाने दाम वसूल रहे हैं। नतीजतन खुदरा दुकानदार भी पहले से दोगुनी कीमत पर फल बेच रहे हैं।

मनमानी कीमत वसूल रहे हैं :- सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी के व्यापारी नेता विजय कुमार द्विवेदी पप्पू ने बताते हैं कि अधिकतर आढ़तियों ने काम बंद कर दिया है। बाहर से कीवी, संतरा आदि फलों की आवक 10 फ़ीसदी बची है। कुछ आढ़ती और खुदरा दुकानदार इसका फायदा उठा रहे हैं। और उपभोक्ता से मनमानी कीमत वसूल रहे हैं।

दाम प्रति किलो रुपए में :-
फल 11 अप्रैल 25 अप्रैल
कीवी 20-30 60-70 1 पीस
नीबू 40-60 180-200 किलो
संतरा 50-60 180-200 किलो
अंगूर 50-60 180-190 किलो
सेब 100-120 200-220 किलो

Published on:
26 Apr 2021 05:56 pm
Also Read
View All
‘अखिलेश और राहुल को चुनाव आयोग पर सवाल उठाने का कोई अधिकार नहीं’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान

‘साथ में संभाला था मंत्री पद’, राम गोविंद चौधरी के निधन पर भावुक हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, दी श्रद्धांजलि

CEC विवाद पर संजय निषाद का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- चुनाव आयोग गलत है तो, ‘यूपी में जीते विपक्षी नेता पहले इस्तीफा दें’

UP चुनाव से पहले BJP ने जारी किया पोस्टर, ‘फर्क जो जनता देख रही है…’ के साथ ‘तब’ और ‘अब’ की तस्वीर दिखाकर सपा पर साधा निशाना

राम गोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश यादव बोले- समाजवादी आंदोलन को बड़ा झटका, सपा पार्टी को हुआ भारी नुकसान