लखनऊ

दिल्ली-लखनऊ के बीच शुरू हुई एसी वोल्वो बस सेवा, यह है टाइमिंग, अब देना होगा इतना किराया

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) के चलते लागू लॉकडाउन में बंद पड़ी वोल्वो बस सेवा गुरुवार से फिर शुरू हो गई। लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से नौ हाई एंड बसें दिल्ली बार्डर (Lucknow to Delhi AC Volvo Bus) तक चलाई गईं हैं।

2 min read
Jun 25, 2020
दिल्ली-लखनऊ के बीच शुरू हुई एसी वोल्वो बस सेवा, यह है टाइमिंग, अब देना होगा इतना किराया

लखनऊ. वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लागू लॉकडाउन में बंद पड़ी वोल्वो बस सेवा गुरुवार से फिर शुरू हो गई। लखनऊ के आलमबाग बस टर्मिनल से नौ हाई एंड बसें दिल्ली बार्डर तक चलाई गईं हैं। ये वॉल्वो बसें आलमबाग से चलकर आगरा एक्सप्रेस-वे से नोएडा होते हुए दिल्ली बॉर्डर कौशाम्बी तक जाएंगी। अंतरराज्यीय बसों के चलने पर रोक के चलते ये बसें दिल्ली बार्डर पर स्थित कौशांबी जिले तक ही यात्रियों को पहुंचाएंगी। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को रोजाना सुबह आठ से रात दस बजे तक हर दो घंटे में बसें मिलेगी। दिल्ली से भी सुबह आठ से रात दस बजे तक लखनऊ के लिए बसें मिलेंगी।


देना होगा इतना किराया

लखनऊ से दिल्ली बॉर्डर तक वॉल्वो में सफर के लिए एक यात्री को 1272 रुपये किराया देना पड़ेगा, जो पहले 1289 रुपये था। बसें दिल्ली के बजाय बॉर्डर तक जाएंगी, इसलिए दूरी कम होने से किराये में भी 17 रुपये की कमी आई है। बसें लखनऊ से कौशांबी तक करीब 519 किमी की दूरी आठ घंटे में तय करेंगी। सीटों की ऑनलाइन बुकिंग परिवहन निगम की वेबसाइट पर एडवांस और तत्काल में भी शुरू हो गई है। इसके अलावा सहारनपुर के लिए भी वॉल्वो बस सेवा गुरुवार से शुरू हो गई। कैसरबाग बस अड्डे से रोजाना वोल्वो शाम 5.30 बजे रवाना होकर मुरादाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर होते हुए अगले दिन सुबह 6 बजे सहारनपुर पहुंचेगी। लखनऊ से सहारनपुर के 634 किमी के सफर का किराया 1571 रुपये होगा। सहारनपुर से शाम 5.30 बजे लखनऊ को बस रवाना होगी।


दिल्ली बॉर्डर तक पहुंचाएंगी बसें

आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि इंटरस्टेट बसों के संचालन पर रोक के चलते लखनऊ से आनंद विहार के लिए कोई बस सेवा नहीं शुरू की गई है। इसके बदले में यात्रियों को दिल्ली नजदीक पहुंचाने के लिए एसी लग्जरी बसों को कौशांबी तक भेजा जा रहा है। इसके अलावा सहारनपुर के लिए भी वॉल्वो बस सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है।

Published on:
25 Jun 2020 02:44 pm
Also Read
View All