लखनऊ

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कोरोना वायरस के साये में , उत्तर प्रदेश शासन से मांगी राय

सिर्फ तीन दिन बाद 15 मार्च को राजधानी लखनऊ के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदान इकाना स्टेडियम में भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच होने वाला है। इस वक्त उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना वायरस की चर्चा जोरों पर है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लखनऊ जिला प्रशासन मुस्तैद है। साथ ही इस मसले पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश शासन से राय मांगी है।
2 min read
• •
Updated: 11 Mar 2020, 11:55 AM IST
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कोरोना वायरस के साये में , उत्तर प्रदेश शासन से मांगी राय
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में होने वाला भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कोरोना वायरस के साये में , उत्तर प्रदेश शासन से मांगी राय

लखनऊ. सिर्फ तीन दिन बाद 15 मार्च को राजधानी लखनऊ के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदान इकाना स्टेडियम में भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच होने वाला है। इस वक्त उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में कोरोना वायरस की चर्चा जोरों पर है। प्रदेश में रविवार तक आठ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। कोरोना वायरस से बचाव के लिए लखनऊ जिला प्रशासन मुस्तैद है। साथ ही इस मसले पर जिला प्रशासन ने उत्तर प्रदेश शासन से राय मांगी है।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) कोरोना वायरस संक्रमण मामलों को देखते हुए आगामी वनडे इंटरनेशनल सीरीज के लिए अपने खिलाड़ियों की भारत यात्रा को लेकर ज्यादा फिक्रमंद नहीं हैं और उसने कहा कि दिल्ली में खतरा कम है जो टीम का पहला पड़ाव होगा। साउथ अफ्रीका की टीम दुबई से होते हुए भारत पहुंचेगी। टीम सोमवार को नई दिल्ली पहुंच गई है। धर्मशाला (12 मार्च) के बाद 15 मार्च को लखनऊ में मैच खेलेगी।

इकाना स्टेडियम में भारत दक्षिण अफ्रीका दूसरे वनडे मैच मैच का लुत्फ उठाने के लिए लखनऊवासी तैयार हैं पर कोरोना वायरस की चिंता भी है। डब्ल्यूएसओ की गाइडलाइन में कहा गया है कि विदेश से आने वालों की स्क्रीनिंग की जाए। साथ ही एक स्थान पर ज्यादा लोगों की भीड़ न जुटने पाएं। इसको ध्यान में रखकर जिला प्रशासन ने शासन से राय मांगी है। प्रशासन के अनुसार कोरोना वाइरस के चलते एक ही स्थान पर ज्यादा भीड़ जुटने की स्थिति में कैसे संभाली जाएगी। इस पर शनिवार शाम डीएम अभिषेक प्रकाश, सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल व अन्य बड़े अफसरों की बैठक हुई। इस में मंथन चला कि गाइडलाइन के अनुसार मैच की अनुमति कैसे दी जाए। ऐसे में पूरे मामले में शासन से राय मांगी गई है।

इस सम्बंध में सीएमओ का कहना है कि मैच को लेकर शासन से राय मांगी गई है। इसमें कोरोना वाइरस को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन भेजी गई है। डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि पूरे मामले में शासन से राय मांगी गई है। उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है। वहीं स्टेडियम प्रवंधन सतर्कता बरत रहा है।

संक्रामक रोग विभाग के संयुक्त निदेशक विकास इंदु अग्रवाल ने बताया कि अभी तक जांच के लिए उत्तर प्रदेश से कुल 409 लोगों के नमूने भेजे जा चुके हैं। इनमें से 308 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है जबकि 93 लोगों की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। रविवार को चीन सहित कोरोना प्रभावित 12 देशों की यात्रा से लौटे कुल 666 लोगों को चिन्हित किया गया। 13 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।

भारत दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच 2020 के दूसरे मैच के टिकट आनलाइन 27 फरवरी से मिल रहे हैं। साथ ही अब स्टेडियम में गेट नम्बर 2 पर काउंटर टिकट की बिक्री सात मार्च से शुरू हो गई है। और लगभग 75 फीसद टिकट बिक गए हैं। उम्मीद है आज 11 मार्च से केडी सिंह बाबू स्टेडियम से टिकट की बिक्री शुरू हो जाएगी।

Updated on:
11 Mar 2020, 11:55 AM IST
Published on: