लखनऊ

पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला गिरफ्तार

सपा सरकार के धाकड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गोमतीनगर एक्सटेंशन पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सिंतबर 2020 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था।  

2 min read
Sep 11, 2022
Tamil nadu: Physical Education Teacher Arrested in Sexual Harassment case

सपा सरकार के धाकड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला को गोमतीनगर एक्सटेंशन पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उस पर सिंतबर 2020 में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर बृजभान चौबे ने दर्ज कराया था। बताया जा रहा है कि, कोर्ट ने आरोपित महिला पर गैर जमानती वारंट जारी किया था। महिला को आशियाना से गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति व उनके बेटे अनिल जेल में बंद हैं।

लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तार किया

इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि, खरगापुर निवासी बृजभान चौबे, गायत्री प्रजापति की कंपनी के पूर्व डायरेक्टर थे। बृजभान ने आरोप लगाया था कि, गायत्री प्रजापति के कहने पर महिला ने 90 लाख रुपए की संपत्ति की रजिस्ट्री कर दी थी। महिला ने उन्हें भी फंसाने की योजना बनाई थी। वह उन्हें भी दुष्कर्म के मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। सर्विलांस की मदद से महिला की लोकेशन ट्रेस कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

गैंग रेप मामले में तीन दोषी

एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैंग रेप मामले में पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति समेत तीन को दोषी करार दिया गया। और सजा के तौर पर उम्र कैद दी गई। पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट ने भी सामूहिक दुष्‍कर्म करने का दोषी ठहराया था। ईडी आय से अधिक संपत्ति मामले में बीते दिनों पूर्व मंत्री व उसके कुनबे की 36.94 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की है। गायत्री व उसके परिवार की जो संपत्तियां जब्त की गई थीं, उनमें 57 बैंक खाते भी शामिल थे। गायत्री ने अपने नौकर राम सहाय के नाम पर मोहनलालगंज के इंद्रजीत खेड़ा में 10 बीघा जमीन ली थी।

Published on:
11 Sept 2022 11:25 am
Also Read
View All