लखनऊ

ई श्रम कार्ड बनवाइए 2 लाख रुपए का मुफ्त बीमा पाइए, जाने आवदेन की प्रकिया

e Shram Card Registration 2021 - ई श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया, विशेषताएं, लाभ, पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानें। ई श्रम कार्ड बनवाने से 2 लाख रुपए का मुफ्त बीमा मिलेगा।

2 min read
Oct 22, 2021
cm yogi

लखनऊ. सरकार ने ई श्रम कार्ड योजना शुरू की है। और आप अपने घरों में काम करने वाले कामवाली बाई, नौकर को ई श्रम कार्ड का दीवाली तोहफा दे सकते हैं। ई श्रम कार्ड बनवाने से 2 लाख रुपए का मुफ्त बीमा मिलेगा। ई श्रम कार्ड योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया, विशेषताएं, लाभ, पात्रता एवं जरूरी दस्तावेजों के बारे में जानें।

ई श्रम कार्ड का फायदा :- ई श्रम कार्ड होने पर श्रमिकों, कामगारों का एक बीमा कवर शुरू हो जाता है। जिसमें अगर श्रमिक की किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो सरकार उसके परिवार को दो लाख रुपए की अनुदान राशि प्रदान करती है। यदि दुर्घटना के समय पर श्रमिक स्थाई विकलांग या आंशिक विकलांग हो जाता है तो सरकार श्रमिक को एक लाख की अनुदान राशि प्रदान करती है। इस बीमा कवर के लिए श्रमिकों को इस पोर्टल पर पंजीकरण करवाना जरूरी है।

कौन पात्र है :- वे सभी व्यक्ति जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है।

कौन पात्र नहीं है :- जो इनकम टैक्स जमा करता है जो ब्च्ैध्छच्ैध्म्च्थ्व्ध्म्ैप्ब् का सदस्य है।

कैसे करें आवेदन :- पंजीयन किसी भी चॉइस सेंटर, लोक सेवा केंद्र (LSK)/CSC, पोस्ट ऑफिस में हो सकता है।

आवश्यक दस्तावेज :- केवल आधार नंबर, मोबाईल नंबर और बैंक का खाता नंबर चाहिए।

क्या फायदा होगा :- 2 लाख रुपए के मुफ्त बीमा।

. श्रम विभाग की सभी योजनाओं का लाभ जैसे बच्चों को छात्रवृत्ति, मुफ्त सायकल, मुफ्त सिलाई मशीन, अपने काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि।

. भविष्य में राशन कार्ड को इससे लिंक किया जाएगा, जिससे देश के किसी भी राशन दुक़ान से राशन मिल जाएगा

प्रत्येक कामगार का बन सकता है यह कार्ड :- घर का नौकर, नौकरानी, काम वाली बाई, खाना बनाने वाली बाई, कुक, सफाई कर्मचारी, गार्ड, कुली, रिक्शा चालक, ठेला में किसी भी प्रकार का सामान बेचने वाला, वेंडर, चाट ठेला वाला, भेल वाला, चाय वाला, होटल के नौकर, रिसेप्शनिस्ट, पूछताछ वाले क्लर्क, ऑपरेटर, सेल्समैन, हेल्पर, ऑटो चालक, ड्राइवर, पंचर बनाने वाला, ब्यूटी पार्लर की वर्कर, नाई, मोची, दर्ज़ी, बढ़ई, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, पोताई वाला, पेंटर, टाइल्स वाला, वेल्डिंग वाला, खेती वाले मज़दूर, नरेगा मज़दूर, ईंट भट्ठा के मज़दूर, पत्थर तोड़ने वाले, खदान मज़दूर, फाल्स सीलिंग वाला, मूर्ती बनाने वाले, मछुवारा, चरवाहा, डेयरी वाले, सभी पशुपालक, पेपर का हॉकर, जोमैटो स्विगी के डिलीवरी बॉय, अमेज़न फ्लिपकार्ट के डिलीवरी बॉय, कूरियर वाले, नर्स, वार्डबॉय, आया, मंदिर के पुजारी, विभिन्न सरकारी ऑफिस के दैनिक वेतन भोगी, कलेक्टर रेट वाले कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सहायिकाए, आशा वर्कर आदि आदि अर्थात सभी तरह के व्यक्ति का पंजीयन हो सकता है।

Published on:
22 Oct 2021 08:32 am
Also Read
View All