
लखनऊ. कृष्णानगर थानाक्षेत्र से लापता सर्राफा कारोबारी का शव उन्नाव के अजगैन इलाके की नहर में मिला। शव एक बक्से में बंद था। शव मिलने की सूचना से दोनों जनपदों की पुलिस मौके पर पहुंची घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कृष्णानगर पुलिस ने बताया कि व्यापारी का अंतिम लोकेशन बंथरा में पाया गया है। पुलिस ने मानना है कि रैकी कर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है।
कृष्णानगर के शांती कुंज अम्बेडकर नगर में किराये के मकान में कुलदीप (60) अपने बेटे जसप्रीत सिंह के साथ रहते थे। कुलदीप अमृतसर से सोने-चांदी के जेवरातों को लाकर राजधानी व आस-पास के जिलों में सर्राफा कारोबारियों को सप्लाई करते थे। रविवार को घर से करीब 10 लाख के जेवरात के साथ उन्नाव के नवाबगंज जाने के लिए निकला था। बेटे जसप्रीत ने बताया कि पापा हमेशा पैदल व बस से सफर करते थे। रविवार को भी वह बस पकडऩे के लिए घर से निकले थे। करीब 30 मिनट बाद फोन किया तो उनका फोन स्विच आफ आ रहा था। देर शाम तक वह नवाबगंज नहीं पहुंचे तो वहां के व्यापारियों ने फोन पर जानकारी मांगी। इसके बाद कुलदीप से परिजनों को कोई संपर्क नहीं हुआ। सोमवार शाम को कुलदीप की काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। वहीं सोमवार देर शाम कृष्णानगर थाने में जसप्रीत ने अपने पिता कुलदीप की गुमशुदगी दर्ज करायी। पुलिस कुलदीप की तलाश में ही जुटी थी कि उन्नाव के अजगैन पुलिस ने कुलदीप की शव नहर में मिलने की सूचना दी। मौके पर पहुंची कृष्णानगर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। पुलिस का मामना है कि व्यापारी से जवरात लूटने के बाद बदमाशों ने हत्या कर शव को ब से में बंद कर नहर में फेंक दिया।
कृष्णानगर पुलिस ने बताया कि कुलदीप का मोबाइल फोन के माध्यम से उसका आखिरी लोकेशन बंथरा में मिला। हालांकि पुलिस ने यह स्पष्ट नहीं बता पाई कि कुलदीप बंथरा किस वाहन पहुंचे थे। वहीं कुलदीप के बेटे जसप्रीत ने बताया कि पापा कारोबार के सिलसिल में अक्सर बस से जाते थे। वह कभी कार या टैक्सी का प्रयोग नहीं करते थे।
पुलिस के लिए बनी पहेली
पुलिस ने बताया कि कुलदीप घर से कारोबार करता था, जिसमें उसका बेटा जसप्रीत हाथ बटाता था। कुलदीप घर पैदल की बस से नबावगंज के लिए निकला था। वहीं पुलिस ने बंथरा में कारोबारी का आखिरी लोकेशन मिलने की बात कही है। फिलहाल दोनों जनपदों की पुलिस के लिए पहेली बन गई है कि आखिर कुलदीप उन्नाव के अजगैन में कैसा पहुंचा और क्या वहां के सर्राफा कारोबारियों को जेवरातों की सप्लाई दे दी थी।
करीबी पर पुलिस का गहराया शक
पुलिस का मानना है कि कुलदीप के किसी करीबी ने ही वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने रैकी कर सारी जानकारी इक्कठ्ठïी कर रखी होगी। यह भी मानना है कि रास्ते में ही बदमाशों ने उसका अपहरण कर जेवरात लूट लिए हो और कुलदीप ने उन्हें पहचान लिया हो। पकड़े जाने की डर से बदमाशों ने कुलदीप की हत्या कर शव को फेक दिया हो। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।