लखनऊ

लखनऊ में आज होगी जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी अध्यक्षता

- जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में होगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Sep 2021, 8:39 AM IST
लखनऊ में आज होगी जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी अध्यक्षता
लखनऊ में आज होगी जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी अध्यक्षता

लखनऊ. GST Council 45th Meeting Today जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में होगी। इस अहम बैठक की अध्यक्षता वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। इस बैठक में राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्त मंत्रियों और केंद्र सरकार तथा राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी भी शामिल होंगे।

मुद्दों पर चर्चा - जीएसटी काउंसिल की बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। पेट्रोल और डीजल पर टैक्स, जोमैटो तथा स्विगी जैसे खाद्य डिलीवरी ऐप को रेस्टोरेंट के रूप में मानने और डिलीवरी पर पांच फीसदी जीएसटी लगाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर कर की दर की समीक्षा की जा सकती है। 11 कोविड दवाओं पर कर छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में जीएसटी परिषद से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल भी लॉन्च हो सकता है।

2017 से लागू हुई थी जीएसटी व्यवस्था :- देश में जीएसटी व्यवस्था एक जुलाई, 2017 से लागू हुई थी। जीएसटी में केंद्रीय कर मसलन उत्पाद शुल्क और राज्यों के शुल्क मसलन वैट को समाहित किया गया था. लेकिन पेट्रोल, डीजल, एटीएफ, प्राकृतिक गैस तथा कच्चे तेल को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा गया। इसकी वजह यह है कि केंद्र और राज्य सरकारों दोनों को इन उत्पादों पर कर से भारी राजस्व मिलता है।

Published on:
Also Read
View All
‘उत्तर प्रदेश में 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम गायब’, CM योगी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार; अजय राय बोले- जांच होनी चाहिए

‘गांधी परिवार डरने वाला नहीं है’, सोनिया गांधी की किताब पर BJP के हमलों का अराधना मिश्रा ने दिया जवाब; जानिए क्या कहा

‘6 तारीख को क्यों नहीं गए?’: अखिलेश के राम मंदिर जाने की टाइमिंग पर बीजेपी अध्यक्ष ने उठाए सवाल, जानें क्या कहा

यूपी चुनाव 2027: आगरा में 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीती थीं सभी 9 सीटें, अब विपक्ष के सामने वापसी की चुनौती; जानें 9 सीटों का पूरा गणित

‘ऊपर से दिखावटी लड़ाई, अंदर मिलकर काट रहे मलाई’, लिंक एक्सप्रेसवे के टेंडर पर अखिलेश यादव ने लगाए भ्रष्टाचार के आरोप