लखनऊ

लखनऊ एयरपोर्ट पर 23 फरवरी से 4 महीने तक रात की उड़ानें रहेंगी बंद

लखनऊ का इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चार महीने के लिए फ्लाइटों की उड़ानों पर रोक लगाई गई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Jan 2023, 3:05 PM IST
यात्रा करने से पहले ले जानकारी
यात्रा करने से पहले ले जानकारी

लखनऊ का चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 23 फरवरी से 11 जुलाई तक 4 महीने के लिए रात में फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी। यह जानकारी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने दी है। रात के 9:30 बजे से सुबह 6 बजे तक के बीच कोई फ्लाइट नहीं उड़ेगी।

एयरपोर्ट पर रनवे पर चल रहा काम

इस अवधि के दौरान लखनऊ एयरपोर्ट अपने मौजूदा रनवे (एयरसाइड) के विकास को पर बहुत ध्यान दिया जा रहा है साथ ही कई काम भी एयरपोर्ट पर हो रहे ताकि यात्री और कार्गो प्रवाह की संख्या में वृद्धि के साथ भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सके।

एयरपोर्ट के एक प्रवक्ता ने कहा, "चार महीने के समय के दौरान एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए तीन नए लिंक टैक्सीवे, विमान संचालन के लिए नई ग्राउंड लाइट, रनवे आदि का विकास किया जाएगा।"

यात्रा करने से पहले ले जानकारी

एयरपोर्ट अधिकारी ने कहा कि कोई भी यात्री हवाई यात्रा के लिए घर से निकल रहा है तो एक बार फ्लाइट के बारे में जानकारी कर ले नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

Published on: