
साल 2022 में 1 करोड़ भक्तों ने दर्शन किये
काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील वर्मा ने बताया, “साल के पहले ही दिन 5 लाख 32 हजार 5 सौ 51 भक्तों ने दर्शन किए । जनवरी के पहले 15 दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या करीब 23 लाख 73 हजार 3 सौ 92 थी। 17 जनवरी तक ये संख्या 26 लाख 8 हजार 99 हो गयी है।”
उन्होंने बताया, “1 जनवरी को 5 लाख से अधिक की संख्या छोड़ दिया जाए तो बाकी दिनों में 1 लाख से ज्यादा भक्तों ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगाई है। काशी कॉरिडोर बनने से पहले विश्वनाथ धाम में 30 से 40 लाख भक्त साल भर में दर्शन करने आते थे। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने के बाद भक्तों की संख्या बढ़ने लगी है। आने वाले दिनों इनकी और संख्या बढ़ने की उम्मीद है।”
काशी की ओर आकर्षित हो रहे देश-विदेश के पर्यटक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में काशी का विकास, यातायात कनेक्टिविटी, कानून व्यवस्था और स्वच्छता के चलते विश्व में वाराणसी की नई तस्वीर बनकर सामने आयी है। जिसके चलते देश-विदेश से पर्यटक काशी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। वाराणसी में फिलहाल हॉट एयर बैलून फेस्टिवल का भी आयोजन हो रहा है। इसके अलावा गंगा पार रेत पर बसी टेंट सिटी भी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बिंदु है।
साल 2022 में 1 करोड़ भक्तों ने दर्शन किये
सुनील वर्मा ने बताया, “दिव्य और भव्य काशी विश्वनाथ धाम में सुविधाओं में इजाफा होने से यहां भक्तों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। साल 2022 में एक करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में हाजिरी लगायी थी।”
Published on:
19 Jan 2023, 7:47 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.