लखनऊ

लखनऊ में लॉकडाउन 2.0 में नहीं मिलेगी कोई छूट, डीएम लखनऊ ने साफ-साफ किया इनकार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 2.0 में लॉकडाउन में कोई छूट नहीं मिलेगी। लखनऊ में पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी। शनिवार को केजीएमयू की आई जांच रिपोर्ट के बाद लखनऊ में कोरोना वायरस पाजिटिव के कुल 202 मरीज पाए गए हैं। लखनऊ में कोरोना ने अपना विकराल रुप दिखना शुरू कर दिया है।

less than 1 minute read
Apr 25, 2020
लखनऊ में लॉकडाउन 2.0 में नहीं मिलेगी कोई छूट, डीएम लखनऊ ने साफ-साफ किया इनकार
लखनऊ में लॉकडाउन 2.0 में नहीं मिलेगी कोई छूट, डीएम लखनऊ ने साफ-साफ किया इनकार

लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ 2.0 में लॉकडाउन में कोई छूट नहीं मिलेगी। लखनऊ में पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी। शनिवार को केजीएमयू की आई जांच रिपोर्ट के बाद लखनऊ में कोरोना वायरस पाजिटिव के कुल 202 मरीज पाए गए हैं। लखनऊ में कोरोना ने अपना विकराल रुप दिखना शुरू कर दिया है।

लखनऊ जिला प्रशासन लॉकडाउन 2.0 में किसी भी नई रियायत को देने के पक्ष में नहीं है। मतलब साफ है कि लखनऊ में लॉकडाउन 2.0 में कोई छूट नहीं मिलेगी लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश का कहना है कि राजधानी में पूर्व की व्यवस्था ही लागू रहेगी। अब तक चले आ रहे लॉकडाउन 2.0 के नियमों में कोई छूट नहीं दी गई है।

कोई राहत नहीं :- केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के लाखों छोटे दुकानदारों को बड़ी राहत दी है। गृह मंत्रालय की तरफ से देर रात जारी गाइडलाइन जारी कर कहा कि शनिवार से आवश्यक वस्तुओं के साथ ही गैर-जरूरी सामान की दुकान भी खोली जा सकेंगी। लेकिन इसके लिए कुछ शर्तों का सख्ती से पालन करना होगा। यह छूट संक्रमण के अति प्रभावित इलाकों (हॉटस्पॉट इलाकों) में नहीं दी गई है। यूपी में दुकानों को खोलने पर फैसला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार को लेना है। संभावना है कि योगी आदित्यनाथ लॉकडाउन 2.0 में कोई राहत देने के मूड में नहीं हैं।

Published on:
25 Apr 2020 02:36 pm