लखनऊ

एलपीजी सिलेंडर की बढ़ीं कीमतों पर प्रियंका गांधी भड़की कहा, अब विकास को अवकाश पर भेजने का आ गया है वक्त

- 1 सितंबर से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Sep 2021, 4:59 PM IST
priyanka gandhi
priyanka gandhi

लखनऊ. 15 दिनों के भीतर पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी के किचन पर एक और चोट की है। 1 सितंबर से गैर सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा किया है। आम जनता महंगाई से बुरी तरह त्रस्त हो गया है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार को आइना दिखाते हुए कहाकि, प्रधानमंत्री जी,आपके राज में दो ही तरह का "विकास" हो रहा है। एक तरफ आपके खरबपति मित्रों की आय बढ़ती जा रही है। दूसरी तरफ आमजनों के लिए आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ते जा रहे हैं। अगर यही "विकास" है तो इस "विकास" को अवकाश (छुट्टी) पर भेजने का वक्त आ गया है।

राजधानी लखनऊ में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए अब 922.50 रुपए चुकाने होंगे। इससे पहले 18 अगस्त को एलपीजी गैस की कीमतों में 25 रुपए का इजाफा हुआ था। राजधानी में पेट्रोल भी करीब 100 रुपए है. ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर भी हजार के करीब पहुंचने वाला है।

Published on: