लखनऊ

लखनऊ में कई कांग्रेसी नेता हाउस अरेस्ट, जानें क्यों

राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार सुबह तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्नान पर महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है।

2 min read
Aug 05, 2022

राजधानी लखनऊ में पुलिस प्रशासन ने शुक्रवार सुबह तमाम बड़े कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्नान पर महंगाई, बेरोजगारी और जीएसटी के खिलाफ के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन राजभवन और विधानभवन के आगे होना था। पर प्रदर्शन की वजह से कानून व्यवस्था न बिगड़े इसलिए प्रशासन और पुलिस पहले से ही अलर्ट थी। केंद्र सरकार के खिलाफ महंगाई सहित कई मुद्दों पर कांग्रेस निशाना साधती आ रही है।

जिला प्रशासन अलर्ट

लखनऊ जिला प्रशासन ने राजभवन और विधानभवन के सामने किसी भी तरह के प्रदर्शन पर पाबंदी लगा रखी है इसलिए पुलिस रात से ही सतर्क थी। पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं को सुबह से ही घरों में बंद कर दिया। पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान घर पर ही बंद हैं। मुकेश ने बताया कि पुलिस सुबह पांच बजे ही घर पर आ गई थी और बाहर नहीं निकलने दे रही है। इस तरह घर पर रोकने का कारण पूछा तो कुछ बता नहीं रहे हैं।

डर गई है योगी सरकार

मुकेश ने कहाकि, आज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस मुख्यालय पर एकत्र होकर राजभवन की ओर मार्च कर लगातार बढ़ रही महंगाई का विरोध जताना था लेकिन सरकार इससे डरकर कार्यकर्ताओं को बाहर नहीं निकलने दे रही है।

शहर अध्यक्ष भी पुलिस की गिरफ्त में

शहर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह को भी पुलिस ने रोक रखा है। कांग्रेस के बाकी नेताओं पर भी पुलिस ने घरों के बाहर रोक रखा है। बता दें कि कांग्रेसी पार्टी देशभर में महंगाई के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रही है।

Published on:
05 Aug 2022 02:39 pm
Also Read
View All