मौसमगंज का दशहरा मेला 15 को
लखनऊ। डालीगंज की मौसमगंज रामलीला में लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ, कुंभकरण वध की लीला का मंचन एक साथ किया गया। मेघनाथ ने लक्ष्मण पर ब्रह्मशक्ति बाण चला दिया। इससे वह अचेत होकर गिर गए। लक्ष्मण को शक्ति लगने की सूचना रामादल में पहुंची। भाई को मूर्छित देख प्रभु श्री राम की आंखों से आंसू की धारा बहने लगी और कहने लगे ‘‘रुक जा प्राण प्राण प्रिय भ्रता कब आयेगी जागरण वेला, चलते समय पिता निज खोया बना था जब मै वनवासी’’ जब गाया तो लोगों की आंखे छलक आई। बाद मे हनुमानजी संजीवनी बूटी लाते है और वैद्य से लक्ष्मण होश आये। इसके बाद कुंभकरण वध और मेघनाथ वध हुआ। लीला में मेघनाद अलकेश और कुम्भकर्ण पीयूष निगम ने किया।
मौसमगंज का दशहरा मेला 15 को
मौसमगंज रामलीला एवं नाट्य समिति के अध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने बताया कि रावण वध व दशहरा मेला 15 अक्टूबर को शाम 7 बजे लीला स्थल मौसमगंज में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि कोरोना की वैश्विक महामारी को देखते हुये दशहरा मेला छोटे स्तर का किया जायेगा। इस बार रावण का पुतला 15 फीट का जलेगा। रावण दहन से पूर्व राम रावण युद्ध लीला का मंचन होगा।