लखनऊ

कांग्रेस शासनकाल से चल रहे रक्षा सौदों में कमीशन पर अब लगे लगाम : मायावती

- रक्षा सौदों में लम्बे समय से कमीशन के खेल में कांग्रेस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने किया सवाल
less than 1 minute read
Jul 05, 2021
कांग्रेस शासनकाल से चल रहे रक्षा सौदों में कमीशन पर लगे लगाम : मायावती
कांग्रेस शासनकाल से चल रहे रक्षा सौदों में कमीशन पर लगे लगाम : मायावती

लखनऊ. Mayawati Advice बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती अब सोशल मीडिया की अहमियत को जान चुकी हैं। इसलिए रोजाना कोई न कोई धमाका करतीं हैं। रक्षा सौदों में लम्बे समय से कमीशन के खेल में कांग्रेस पर सवाल खड़ा करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहाकि, वैसे रक्षा सौदों में कमीशन का आरोप-प्रत्यारोप व इसकी जांच आदि होना यहां कोई नया नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के समय से ही पुराना ज्वलन्त अध्याय है।

भारत के साथ 59,000 करोड़ रुपए के राफेल जंगी विमानों के सौदे को लेकर अब फ्रांस में न्यायिक जांच शुरू हो गई है। इस पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते सोमवार को ट्विट के जरिए कहाकि, भारत सरकार द्वारा राफेल लड़ाकू विमान की खरीद में कथित भ्रष्टाचार के आरोपों पर फ्रांस की सरकार द्वारा बैठाई गई न्यायिक जांच की खबर देश-दुनिया में बड़ी सुर्खियों में आने से यह मामला फिर से ताज़ा होकर जनचर्चाओं में आ गया है। केन्द्र की सरकार भी इसका उचित संज्ञान ले तो बेहतर।

राफेल विवाद विराम दे केंद्र सरकार :- बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने अगले ट्विट में लिखा कि, वैसे रक्षा सौदों में कमीशन का आरोप-प्रत्यारोप व इसकी जांच आदि होना यहां कोई नया नहीं बल्कि कांग्रेस सरकार के समय से ही पुराना ज्वलन्त अध्याय है किन्तु केन्द्र की वर्तमान सरकार राफेल विवाद को जनसंतोष के मुताबिक निपटारा करके इस मुद्दे को विराम दे तो यह उचित, ऐसा बीएसपी का मानना।

Published on:
05 Jul 2021 12:34 pm
Also Read
View All
‘बांझ कहना गंभीर अपराध नहीं!’ इलाहाबाद हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, पति और ससुराल वालों पर दर्ज केस रद्द

UP Police President Medal 2026: शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार समेत यूपी पुलिस के इन वीरों को मिलेगा राष्ट्रपति पदक, स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

‘शिक्षकों की कमी से भड़के छात्र!’ सड़कों पर उतरे बच्चे, जाम में फंसे मंत्रीजी ने सुनी समस्या

Mayawati News: 2007 का फॉर्मूला फिर दोहराएंगी मायावती? दलित वोट के साथ ब्राह्मणों पर नजर, बसपा ने 2027 के लिए साफ किया अपना प्लान

‘4200 करोड़ के प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार!’ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे मामला हाईकोर्ट पहुंचा, केंद्र-यूपी सरकार से जवाब तलब