लखनऊ

वैक्सीनेशन प्रोग्राम में बड़े पूंजीपति व धन्नासेठ बढ़-चढ़कर लें हिस्सा : मायावती

Vaccination program : कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से सफल बनाएं सरकारें
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 May 2021, 10:06 AM IST
वैक्सीनेशन प्रोग्राम में बड़े पूंजीपति व धन्नासेठ बढ़-चढ़कर लें हिस्सा : मायावती
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती

लखनऊ. Vaccination program यूपी सहित पूरे देश में शनिवार एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना वैक्सीनेशन पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती (Mayawati) ने कहाकि, कोरोना वैक्सीनेशन प्रोग्राम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि को भी काफी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए।

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शनिवार को ट्विट करते हुए कहाकि, देश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाए जाने के आज से प्रारंभ हुए कार्यक्रम को सभी सरकारें दलगत राजनीति एवं स्वार्थ आदि से ऊपर उठकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग हेतु खुलकर सामने आऐं, ऐसा देश व आमजन की अपेक्षा।

केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करें :- अगले ट्विट में मायावती ने सभी से आग्रह करते हुए कहाकि, इस कोरोना वैक्सीन प्रोग्राम में देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों आदि को भी काफी बढ़-चढ़कर जरूर भाग लेना चाहिए तथा उसी प्रकार की उदारता के साथ इनको केन्द्र व राज्य सरकारों की मदद करनी चाहिए जिस प्रकार वे ’चुनावी बाण्ड’ आदि के माध्यम से पार्टियों को फण्डिंग करते रहे हैं।

भारत की मदद सराहनीय :- बसपा सुप्रीमो मायावती ने आगे लिखा कि, देश में कोरोनो प्रकोप की बेकाबू होती जा रही स्थिति के फलस्वरूप भारत ने नीतिगत परिवर्तन करते हुए वर्षों बाद विदेश से अनुदान व मेडिकल सप्लाई आदि लेने के क्रम में जो भी देश भारत की मदद को आगे आ रहे हैं, वह सराहनीय। शयद इससे देश के हालात थोड़े बेहतर हों।

Published on: