लखनऊ

लखनऊ मेट्रो बढ़ाएगी प्रदेश की शान, यूनाइटेड किंगडम में मिलेगा अवार्ड

यह अवार्ड बिर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में 5 जुलाई, 2018 को आयोजित होने वाले एक समारोह में दिया जायेगा।
2 min read
• •
Updated: 11 Apr 2018, 7:50 PM IST
lucknow metro
Lucknow Metro

लखनऊ. लखनऊ मेट्रो की भूमिगत परियोजना को प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय रॉयल सोसाइटी फॉर द प्रिवेंसन ऑफ एक्सीडेंट्स (आरओएसपीए) हेल्थ एंड
सेफ्टी अवार्ड, 2018 से यूनाईटेड किंगडम में नवाजा जायेगा। लखनऊ मेट्रो ने मेसर्स गुलेरमक - टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड (टीपीएल) संयुक्त उपक्रम (जेवी) कार्यदायी संस्था को मेट्रो परियोजना के 3.67 किमी चारबाग-हजरतगंज भूमिगत खंड के सिविल कार्य के लिए विजेता घोषित किया है। यह अवार्ड बिर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में 5 जुलाई, 2018 को आयोजित होने वाले एक समारोह में दिया जायेगा। आरओएसपी रजत पुरस्कार विजेता होना इस बात का प्रमाण है कि कंपनी ने हमेशा अच्छे प्रबंधन प्रणालियों को अपनाया है और कार्यो में लगातार सुधार बनाये रखने के साथ ही उत्कृष्टता के स्तर पर काम कर रही है।

इन पुरस्कारों से हुए सम्मानित
एलएमआरसी ने 2017 में भारत के गृह एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा बेस्ट अर्बन मॉस ट्रांजिट प्रोजेक्ट, 2017 सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीते है। भारत के लिए उत्कृष्ट मेट्रो परियोजनाओ में उत्कृष्टता वर्ष 2016 में ईएसक्यूआर गुणवत्ता विकल्प पुरस्कार, गोल्ड श्रेणी के तहत बर्लिन (जर्मनी) में ईएसक्यूआर गुणवत्ता विकल्प पुरस्कार, 2016 में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल पुरस्कार, अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता स मेलन (आईक्यूएस) पुरस्कार, व्यापार पहल निर्देश की श्रेणी में स्वर्ण पुरस्कार (बीआईडी) गु्रप वन-मैड्रिड, स्पेन में और मुंबई में डून एंड ब्रैडस्ट्रीट इंफ्रा पुरस्कार 2017 प्राप्त किये।

ये मिली जिम्मेदारी
अप्रैल, 2016 में लखनऊ मेट्रो परियोजना की कार्यदायी संस्था गुलेरमक-टीपीएल जेवी को चारबाग-हजरतगंज भूमिगत खंड के लिए अनुबंधित किया गया था। इसके कार्य क्षेत्र के दायरे में सुरंग बोरिंग मशीन (टीबीएम) के साथ 3.67 किमी सुरंग समेत हुसैनगंज, सचिवालय और हजरतगंज कुल तीन भूमिगत स्टेशनों का निर्माण करना शामिल है. जिसमें 75 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Published on:
Also Read
View All
‘ये वीडियो गवाह है’, अखिलेश यादव ने जारी किया गोरखपुर हादसे का वीडियो, बोले- हृदयहीन-असंवेदनशील लोग सिर्फ राजनीति करते हैं

Gorakhpur JCB Accident: ‘परिजनों के प्रति गहरी संवेदना हैं’, गोरखपुर हादसे में छात्र की मौत पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस के बाद छोटे दलों पर अखिलेश की नजर, AAP-महान दल को मिल सकती हैं सीटें

लखनऊ में कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग: चपेट में आईं कई झुग्गियां; 4 KM दूर तक उठा धुएं का गुबार, 10 दमकल गाड़ियां पहुंची

‘देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं’, CM योगी ने किया NSG और ATS के संयुक्त प्रशिक्षण का शुभारंभ, महिला कमांडो टीम भी संभालेगी मोर्चा