लखनऊ

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर का निधन

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के मझले पुत्र आकाश किशोर (28 वर्ष) की किडनी फेल होने से मौत हो गई।

less than 1 minute read
Oct 19, 2020
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर का निधन
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के पुत्र आकाश किशोर का सोमवार को निधन हो गया। आकाश किशोर काफी समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे। आकाश किशोर की मां जय देवी मलिहाबाद विधानसभा सीट से भाजपा से विधायक हैं। इस सूचना के बाद लखनऊ सहित मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र की जनता में दुख की लहर फैल गई।

मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के मझले पुत्र आकाश किशोर (28 वर्ष) की किडनी फेल होने से मौत हो गई। आकाश की मृत्यु केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल में हुई है। वह काफी समय से बीमार थे और उनका इलाज चल रहा है। भाजपा सांसद के समर्थकों व क्षेत्रवासियों ने पुत्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। आकाश का विवाह चार वर्ष पहले श्वेता किशोर से हुआ था। आकाश का एक दो वर्ष का बेटा कृष्णा किशोर भी है। इस सूचना के बाद उनके समर्थक और भजपाईयों में दुख की लहर दौड़ गई है।

Published on:
19 Oct 2020 06:42 pm