लखनऊ

नई सुविधा : एक फोन पर दो घंटे में घर पर हाजिर हो जाएगा घरेलू सिलेंडर पर देनी होगी अतिरिक्त राशि

फोन करने पर मात्र दो घंटे में ही एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने के निर्देश

2 min read
Feb 28, 2021
नई सुविधा : एक फोन पर दो घंटे में घर पर हाजिर हो जाएगा घरेलू सिलेंडर पर देनी होगी अतिरिक्त राशि
नई सुविधा : एक फोन पर दो घंटे में घर पर हाजिर हो जाएगा घरेलू सिलेंडर पर देनी होगी अतिरिक्त राशि

लखनऊ. एलपीजी सिलेंडर के अचानक खत्म होने पर घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार ने एक नई सुविधा शुरू की है। अपनी गैस एंजेंसी को बस एक फोन कीजिए और दो घंटे में एलपीजी सिलेंडर घर पहुंच जाएगा। इस सुविधा के लिए अभी तो कोई शुल्क अदा नहीं करना पड़ा रहा है पर आने वाले दिनों में ग्राहकों को 25 रुपए अतिरिक्त राशि अदा करनी पड़ जाएगी। इस नई सुविधा की औपचारिक शुरूआत यूपी के वाराणसी शहर से की जा रही है।

काफी सहूलियत मिलेगी :- पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को बताया कि, फोन करने पर मात्र दो घंटे में ही एलपीजी सिलेंडर पहुंचाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इस सुविधा से उन एक ही सिलेंडर वाले ग्राहकों को इस योजना से काफी सहूलियत मिलेगी।

पूरे यूपी में सीएनजी की सप्लाई शीघ्र :- धर्मेंद्र प्रधान ने एक और जानकारी देते हुए कहाकि, पूरे उत्तर प्रदेश में शीघ्र ही सीएनजी पहुंचाई जाएगी। पहले सिर्फ 95 जिलों में पीएनजी (पाइप्ड प्राकृतिक गैस) की सुविधा थी, जिसे 450 जिलों तक पहुंचाया गया है। इस वर्ष से यह संख्या बढ़ाकर 500 कर दी जाएगी।

मार्च के बाद गिरेंगे एलपीजी के भाव :- एलपीजी (घरेलू गैैस) के भाव में पर बोलते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने कहाकि, मार्च के बाद एलपीजी (घरेलू गैैस) के भाव में गिरावट की उम्मीद है। डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर सफाई देते हुए कहाकि, कोरोना से पेट्रोलियम पदार्थों की मांग घटी थी। इस कारण उत्पादक देशों ने मई से उत्पादन कम कर दिया था। अब मांग तो सामान्य हो गई, उत्पादन को पुराने स्तर पर पहुंचने में समय लग रहा है। वैसे भी नवंबर से मार्च के बीच अक्सर ही कीमतें बढ़ती हैैं। मूल्य को लेकर उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों को भी समन्वय बनाने पर जोर दिया।

Published on:
28 Feb 2021 10:49 am
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो