
लखनऊ. लोकतंत्र के इस पर्व पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला तय होना शुरू हो चुका है। जैसे जैसे मतगणना के नतीजे सामने आ रहे हैं स्थितियां साफ़ होती जा रही हैं। सबसे चर्चित रही राजधानी लखनऊ की महिला सीट पर भारतीय जनता पार्टी 40 हज़ार मतों से बढ़त बनाई हुई है। 20 राउंड की काउंटिंग के बाद दोपहर 2 बजे नतीजे सबके सामने होंगे। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि सौ साल में राजधानी को पहली महिला मेयर मिलने जा रही हो। पिछले दो दशक भाजपा का इस सीट पर कब्ज़ा रहा है।
अब तक की जानकारी
छठा राउंड
508 बूथ
भाजपा - 99243
सपा - 60740
कांग्रेस - 27231
बसपा -21005
पांचवा राउंड
396 पोलिंग बूथ, मतदान 176333
भाजपा - 76,841
सपा - 46,368
कांग्रेस -21,023
बसपा -16,255
तीसरे राउंड तक
भाजपा - 44126
सपा - 28422
कांग्रेस - 13258
बसपा - 10994
फर्स्ट राउंड काउंटिंग
मिली जानकारी के जानकारी के बाद भारतीय जनता पार्टी के 17193, समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर 10415 तीसरे नंबर पर कांग्रेस 4562 और चौथे नंबर पर बहुजन समाज पार्टी 4136 बने रहे। फिलहाल यह पहला राउंड है और 20 राउंड में महापौर की मतगणना की जानी है।
कौन है प्रत्याशी
भाजपा - संयुक्ता भाटिया
सपा - मीरा वर्धन
कांग्रेस - प्रेमा अवस्थी
बसपा - बुलबुल गोदियाल
महापौर पद पर विपक्ष का कब्ज़ा
बीते 20 वर्षों से राजधानी की महापौर की कुर्सी पर विपक्ष का कब्ज़ा रहा है। पिछले डेढ़ दशक से नगर निगम में भाजपा की सरकार रही। जबकि प्रदेश में सपा और बसपा की। 74 वें संशोधन के तहत 21 नवंबर 2002 से नगर प्रमुख का नाम बदलकर महापौर हो गया और सभासद का नाम पार्षद। यह व्यवस्था निगम में लागू हुई तो उस समय डॉक्टर एस सी राय नगर प्रमुख थे और वे ही पहले महापौर भी बने। इस दौरान प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी। फिर 2006 का चुनाव बसपा काल में और 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार में हुए। दोनों ही बार डॉ दिनेश शर्मा महापौर पद पर चुने गए। बाद में सुरेश चंद्र अवस्थी को कार्यवाहक महापौर बनाया गया।