लखनऊ

ओम प्रकाश राजभर का ऐलान, जिपंअ पद चुनाव में सपा उम्मीदवारों देंगे समर्थन

Om Prakash Rajbhar Announcement - जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 से नामाकंन होने जा रहा है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Jun 2021, 9:24 PM IST
पूर्व विधायक की हत्या से नाराज पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, अपराधियों के सामने सरेंडर कर चुकी है योगी सरकार
पूर्व विधायक की हत्या से नाराज पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, अपराधियों के सामने सरेंडर कर चुकी है योगी सरकार

लखनऊ. Zilla Panchayat President post election जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 26 से नामाकंन होने जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश में होने जा रहे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों को समर्थन (SP candidate will give Support) देने की घोषणा की है। साथ ही योगी सरकार पर हमला करते हुए कहाकि, योगी सरकार अपनी नाकामियों से ध्यान हटाने के लिए धर्मांतरण मामले को हवा दे रही है।

बलिया में सुभासपा सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर ने ऐलान किया कि, उनके दल के विजयी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सपा उम्मीदवारों का सहयोग करेंगे। वह भाजपा को रोकने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने सपा को समर्थन देने को लेकर पूछे जाने पर कहा कि सपा ही भाजपा को जवाब देने में सक्षम है। यह पूछे जाने पर कि क्या उत्तर प्रदेश विधानसभा के आगामी चुनाव में भी वह सपा का समर्थन करेंगे, सुभासपा प्रमुख ने कहा कि वह स्थिति के अनुसार सही समय पर फैसला करेंगे।

राजभर ने आरोप लगाया है कि बीजेपी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में जीत के लिए हर हथकंडा अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बलिया जिले में बीजेपी ने उनके दल की जिला पंचायत सदस्य सुप्रिया यादव को कल अपने दल में शामिल कराकर तत्काल जिला पंचायत अध्यक्ष पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया।

Published on: