पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों को लेकर बिफरी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती
लखनऊ. पेट्रोल, डीजल और घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के बढ़ती कीमतों को लेकर बिफरी बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने भाजपा को निशाने पर लेकर कहाकि, जनहित के इस खास मुद्दे पर भी सरकार का खामोश दर्शक बने रहना अतिदुखद।
बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने सोमवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, देश में पेट्रोल, डीजल की कीमत अनियंत्रित होकर आसमान छू रही है तथा करोड़ों मध्यम वर्ग व मेहनतकश जनता में त्राहि-त्राहि मची हुई है लेकिन जनहित के इस खास मुद्दे पर भी सरकार का खामोश दर्शक बने रहना अतिदुखद। महंगाई बढ़ाने वाले इस मुद्दे पर सरकार से तुरन्त ध्यान देने की बीएसपी की मांग।
बढ़ गए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर :- घरेलू रसोई गैस सिलेंडर ₹50 और महंगा हो गया है। 4 फरवरी को इस पर ₹25 बढ़ाए गए थे। लखनऊ में 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर अब 757 की जगह 807 रुपए में मिलेगा। वहीं 5 किलोग्राम वाला छोटू सिलेंडर 279.50 की जगह 297.50 में मिलेगा। 19 किलोग्राम वाला व्यावसायिक सिलेंडर 9.5 रुपए 1607.50 रुपए में मिलेगा। नई दर सोमवार आधी रात से लागू होगी।