लखनऊ

अपना हक मांगने किसान दिल्ली आना चाहते हैं तो हो रही है नाकाबंदी : प्रियंका गांधी

किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है।

less than 1 minute read
Jan 24, 2021
अपना हक मांगने किसान दिल्ली आना चाहते हैं तो हो रही है नाकाबंदी : प्रियंका गांधी

लखनऊ. किसानों की ट्रैक्टर रैली को लेकर अभी तक संशय की स्थिति बनी हुई है। लिखित रूट न मिलने पर पुलिस किसानों के दिल्ली में नहीं घुसने देगी। इस ठंड में किसानों की स्थिति पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार मानते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कविता के अंदाज में कहाकि, भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।

किसानों के हक के पक्ष में कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी रविवार को अपने टि्वटर अकांउट पर लिखा कि, भाजपा अपने अरबपति मित्रों के लिए लाल कालीन बिछाकर देश का सारा धन उनके हवाले कर रही है लेकिन किसान अपना हक मांगने दिल्ली आना चाहते हैं तो नाकाबंदी की जा रही है। भाजपा और सूटबूट वालों की जुगलबंदी है, किसान का हक छीनने को ये नाकाबंदी है।

‘हमें फायदा होगा’ :- इससे पहले एक और टि्वट में भाजपा को आइना दिखाते हुए प्रियंका गांधी ने लिखा कि, देश की सुरक्षा से जुड़ी अतिगोपनीय बातें एक पत्रकार को बताई गईं। हमारे देश के वीर जवान शहीद हुए। पत्रकार कहता है ‘हमें फायदा होगा’। राष्ट्रवाद का दावा करने वाले राष्ट्रद्रोही कारनामे करते हुए पकड़े गए।यह बहुत गम्भीर मामला है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

किसानों की सुन नहीं रही जवानों की जिंदगी से खेल रही है सरकार :- आगे लिखा कि, एक तरफ ये सरकार किसानों की सुन नहीं रही दूसरी तरफ जवानों की जिंदगी से खेल रही है। जय जवान जय किसान हमारे देश का नारा है। सिर्फ इसे बार बार दोहराने से काम नहीं चलेगा, इस पर क़ायम रहना देश के शहीदों के प्रति हर नेता का नैतिक फर्ज है।

Published on:
24 Jan 2021 12:42 pm
Also Read
View All