
लखनऊ. महंगाई के मुद्दे पर मंत्रियों के अलग-अलग बयानों पर निशाना साधते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने कुछ शायरान अंदाज में कहाकि, आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार है।
महंगाई पर पिछले कई दिनों से भाजपा सरकार के मंत्री के अजीबोगरीब बयान आ रहे हैं, इन बयानों पर भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने ट्विट पर शुक्रवार को लिखा कि, महंगाई बढ़ने पर भाजपा सरकार के बहाने, सर्दी के कारण दाम बढ़े, पिछली सरकारों का दोष, लोग कम यात्रा करें इसलिए टिकट के दाम बढ़े। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर हमारा नियंत्रण नहीं है। आमजन की परेशानी को किया दरकिनार, इस बार बहानों की बौछार है।
एलपीजी के मंहगे होने पर अभी कुछ दिन पहले केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहाकि, यह इंटरनेशनल ट्रेंड है। नवंबर, दिसंबर, जनवरी और फरवरी में एलपीजी की मांग बढ़ जाती है। इसके कारण एलपीजी के मूल्य में वृद्धि होती है। जैसे ही गर्मी आएगी एलपीजी के दाम कम हो जाएंगे।