लखनऊ

कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित : प्रियंका गांधी

- कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी लगातार यूपी की भाजपा सरकार के कामों को लेकर निशाना साधती हैं। यूपी सरकार ने बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के बहुचर्चित बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. कफील खान को बर्खास्त कर दिया। तो प्रियंका ने सवाल उठाया कि, खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। कासगंज पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत मामले में भी प्रियंका गांधी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी।
less than 1 minute read
Nov 11, 2021
कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित : प्रियंका गांधी
कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित : प्रियंका गांधी

Uttar Pradesh Assembly elections 2022 लखनऊ. बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के बहुचर्चित बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. कफील खान को यूपी सरकार ने बर्खास्त कर दिया है। मेडिकल कालेज गोरखपुर के बाल वार्ड में अगस्त, 2017 में आक्सीजन की कमी से कई बच्चों की मौत होने के बाद से वह निलंबित चल रहे थे। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, उप्र सरकार द्वारा डॉ. कफील खान की बर्खास्तगी दुर्भावना से प्रेरित है। नफरती एजेंडा से प्रेरित सरकार उनको प्रताड़ित करने के लिए ये सब कर रही है। लेकिन सरकार को ध्यान रखना चाहिए कि वो संविधान से ऊपर नहीं है। कांग्रेस पार्टी डॉ कफील की न्याय की लड़ाई में उनके साथ है और हमेशा रहेगी।

कासगंज पुलिस हिरासत में अल्ताफ की मौत मामले के बाद उत्तर प्रदेश में राजनीति गरमाने लगी है। भाजपा और पुलिस प्रशासन पर निशाना साधते हुए प्रियंका गांधी ने कहा है कि पुलिस कस्टडी में मौत जैसी घटनाओं से साफ है कि अब प्रदेश में रक्षक ही भक्षक बन चुके हैं। उत्तर प्रदेश में पुलिस हिरासत में मौत का आंकड़ा सबसे ऊंचा है। भाजपा राज में कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्त हो चुकी है।

Published on:
11 Nov 2021 05:06 pm
Also Read
View All