लखनऊ

उप्र सरकार सभी मृत शिक्षकों, कर्मियों के परिवारों को एक करोड़ मुआवजा व आश्रित को नौकरी दे : प्रियंका गांधी

- कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर साधा निशाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2021, 6:23 PM IST
Priyanka Gandhi
भगवा उनका निजी रंग नहीं, हिन्दुस्तान की धार्मिक और आध्यात्मिक परंपरा का रंग : प्रियंका गांधी

लखनऊ. यूपी पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान शिक्षकों की हुई मौत पर सरकार का पक्ष बेहद निराशाजनक रहा। शिक्षक संघ ने कहा कि 1621 शिक्षकों की मौत हुई है पर सरकार ने कहा कि कोरोना वायरस से सिर्फ तीन शिक्षक ने जान गंवा है। इस पर यूपी की राजनीति रह रह कर गर्मा जाती है। कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, उप्र सरकार लीपापोती न करके सभी मृत शिक्षकों, कर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा व एक आश्रित को नौकरी दे।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रविवार को अपने ट्विट के जरिए योगी सरकार को कहाकि, पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान 1621 शिक्षकों की मौत सरकारी निष्ठुरता का शिकार न हो। उन्होंने ड्यूटी का कर्तव्य निभाया। अब उप्र सरकार लीपापोती न करके सभी मृत शिक्षकों, कर्मियों के परिवारों को 1 करोड़ मुआवजा व एक आश्रित को नौकरी दे। ये सच्ची श्रद्धाजंली होगी।

मध्य वर्ग को राहत देने का आग्रह :- इससे पूर्व भी प्रियंका गांधी ने योगी सरकार को तमाम मुद्दों पर अपनी राय दी और कुछ उपाय भी बताए। उन्होंने कहाकि, बढ़ती महंगाई, निजी अस्पतालों द्वारा लूट, बिजली बिल, स्कूल फीस एवं व्यापार बंदी से हुए नुकसान से मध्य वर्ग जूझ रहा है। कई लोगों को कर्ज लेने, एफडी तुड़वाने, भविष्य निधि का पैसा निकालने जैसे कदम उठाने पड़े हैं। मैंने योगी जी को पत्र लिखकर मध्य वर्ग को राहत देने का आग्रह किया है।

Published on: