लखनऊ

देश की पहली रमजान हेल्पलाइन, पूछिए अपने खास सवाल, मिलेगा सही जवाब

Ramadan Helpline उलेमा के पैनल से सीधे होगी बात, रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वालो के लिए है ये खास
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Mar 2023, 5:44 PM IST
 विदेशो में रहने वाले भी करते है फोन
विदेशो में रहने वाले भी करते है फोन

रमजान हेल्पलाइन देश में इस किस्म की पहली हेल्पलाइन है। इस्लामिक सेंटर ऑफ इण्डिया के माध्यम से दारुल निजामिया फरंगी महल में रोजेदारों की दीनी और शरई रहनुमाई के लिए साल 2001 में रमजान हेल्पलाइन की शुरुआत की गयी थी। जिसकी मकबूलियत खुदा पाक के करम से आज भी बरकरार है।

विदेशो में रहने वाले भी करते है फोन

इस हेल्प लाइन से लोग फोन और e-mail के जरिए रोजा, नमाज, जकात और दूसरे सवालात मुल्क और बाहर के मुल्कों से भी करते हैं। इन सवालों के जवाब मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की अध्यक्षता में उलेमा का एक पैनल देता है। लोग इन नम्बरों 9335929670, 9415102947. 7007705774 , 9140427677 और e-mail ramzanhelpline2005@gmail.com और www.farangimahal.in वेब साइट पर भी सवाल पूछ सकते है।

इस तरह के होते है सवाल -जवाब

सवाल 1.... छः सालों से हज के लिए कुछ रकम निकाल कर रख दी है और वह इस साल हज पर जाना चाहते है, तो क्या इस रकम पर तमाम पिछले सालों की जकात वाजिब हैं।

जवाब जब तक वह रकम खर्च न हो जाये उस वक्त तक तमाम पिछले सालों की जकात वाजिब।

सवाल 2.... मिर्गी का मर्ज है और रोजे के दौरान उसे दौरा पड़ जाए तो क्या रोजा टूट जायेगा?

जवाब : रोजा नहीं टूटेगा।

सवाल 3 क्या बिना वुजू के रोजा इफ्तार कर सकते हैं?

जवाब : जी हां ! कर सकते हैं लेकिन बुजू के साथ करे तो ज्यादा अच्छा है।

सवाल 4 तस्वीर वाले कपड़े पहन कर नमाज़ पढ़ सकते हैं?
जवाब : नहीं पढ़ सकते है।

सवाल 5 जकात की रकम से कब्रिस्तान की बाउंड्री वगैरा बनवा सकते हैं?
जवाब : नहीं बनवा सकते हैं।
--

Published on:
Also Read
View All
‘PM मोदी के माता-पिता का अपमान करने वालों को शर्म आनी चाहिए’, खरगे के बयान पर भड़के केशव प्रसाद मौर्य; कांग्रेस को लेकर कही ये बात

‘कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ की बारी’, ओपी राजभर बोले- अखिलेश यादव, PDA का सत्यानाश अपनी आंखों से देखने के लिए तैयार रहिए

‘अभद्र भाषा कांग्रेस की संस्कृति’, PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी से भड़के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, बोले- राजनीतिक लोगों में मूल्यों की कमी

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

विद्युत सखियों का कमाल: 3720 करोड़ रुपये के बिजली बिल जमा, 47 करोड़ से ज्यादा कमीशन अर्जित