लखनऊ

वेज थाली में निकला मांस का टुकड़ा, शिकायत करने पर कर्मचारियों ने ग्राहक को धमकाया

Lucknow Restaurant Veg Thali Meat Controversy : लखनऊ के गोमतीनगर में फूड वैली के एक रेस्टोरेंट में वेज थाली में मीट का टुकड़ा निकला, जिस पर हंगामा हो गया।

2 min read
Mar 16, 2026
वेज थाली में निकला मीट का टुकड़ा, PC- Gemini

लखनऊ : लखनऊ में एक रेस्टोरेंट में दोस्तों के साथ खाना खाने गए युवक ने 14 थाली आर्डर की। सभी थाली का आर्डर वेज था। लेकिन, जब थाली टेबल पर पहुंची तो उसमें मांस का टुकड़ा निकला। मांस का टुकड़ा निकलने पर रेस्टोरेंट में हंगामा हो गया। हंगामा होने पर कर्मचारियों ने ग्राहक को धमकाया भी।

मामला लखनऊ के रिवर फ्रंट स्थित फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट का बताया जा रहा है। यहां प्रयागराज के व्यापारी हेमंत कुमार सिंह अपने साथियों और दोस्तों के साथ खाना खान पहुंचे थे। सभी थाली का आर्डर वेज में था। थाली में मांस का टुकड़ा निकलने के बाद हंगामा होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।

ये भी पढ़ें

‘माफिया की जमीन खाली कराओ, वहीं बनाओ गरीबों के घर’ – CM योगी का अधिकारियों को निर्देश

गोमतीनगर के इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी के मुताबिक प्रयागराज के प्रीतमनगर के निवासी हेमंत कुमार सिंह शुक्रवार को अपने साथियों के साथ फूड वैली में खाना खाने पहुंचे थे। उन्होंने फूड वैली के हाउस ऑफ रॉयल्स रेस्टोरेंट में जाकर 14 वेज थाली का आर्डर दिया। सारे दोस्त और साथी खाना खाने के लिए बैठे। इसी दौरान टेबल पर 14 वेज थाली लगाई गईं। सभी ने खाना शुरू किया, लेकिन तभी हेमंत की थाली में मांस का टुकड़ा मिला। सभी के शाकाहारी होने की वजह से मन खराब हो गया। कुछ को तो वहीं पर उल्टियां होने लगी। हेमंत जो अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए पहुंचे थे। सभी का मन खराब हो गया।

मांस का टुकड़ा निकलने पर हेमंत कुमार सिंह ने रेस्टोरेंट के कर्मचारी को बुलाया, लेकिन वह बात सुनने की जगह उन्हीं को धमकाने लगा। वहीं पर हंगामा शुरू हो गया। पास के बैठे अन्य लोगों ने भी मामले पर नाराजगी जताई। मामला गोमतीनगर के थाने तक जा पहुंचा। पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। पीड़ित हेमंत कुमार ने इस मामले में रविवार को रेस्टोरेंट के प्रबंधक और कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Published on:
16 Mar 2026 08:36 pm
Also Read
View All

अगली खबर