
कुलदीप यादव और वंशिका सिंह (Photo Source - X)
Cricketer Kuldeep Yadav Reception: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने 14 मार्च 2026 को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह (वंशिका चड्ढा) के साथ शादी रचा ली है। यह शादी उत्तराखंड के खूबसूरत हिल स्टेशन मसूरी में हुई। दोनों बचपन से ही दोस्त थे और कानपुर में रहते थे। उनकी दोस्ती अब प्यार में बदलकर सात जन्मों का रिश्ता बन गई है। शादी समारोह काफी शाही अंदाज में हुआ, जिसमें कई क्रिकेटर और दोस्त शामिल हुए।
शादी के बाद अब 17 मार्च को लखनऊ में एक बड़ा रिसेप्शन होने वाला है। यह रिसेप्शन 'द सेंट्रम' नाम के लग्जरी 5-स्टार होटल में होगा। दोनों परिवार मसूरी से लखनऊ के लिए रवाना हो चुके हैं। होटल स्टाफ ने भी इस खास मौके के लिए पूरी तैयारी शुरू कर दी है। यह रिसेप्शन किसी बॉलीवुड फिल्म या राजघराने की शादी से कम नहीं लग रहा है। रिसेप्शन में 800 से ज्यादा मेहमान आने वाले हैं। क्रिकेट जगत से कई बड़े नाम शामिल होंगे, जैसे महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, रोहित शर्मा और ICC अध्यक्ष जय शाह। टीम इंडिया के कई अन्य खिलाड़ी भी आएंगे। राजनीति के क्षेत्र से भी बड़े चेहरे पहुंचेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, समाजवादी पार्टी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी जैसे कई नेता शामिल होने की उम्मीद है।
पूरे रिसेप्शन के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं। होटल का एक दिन का किराया ही 26 लाख रुपये है। वेन्यू को शाही महल जैसा बनाने के लिए फूलों, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर 7 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरों के किराए, जगह और सजावट मिलाकर कुल खर्च 33 लाख रुपये से ज्यादा होने का अनुमान है। मेहमानों की खातिरदारी के लिए होटल का सबसे महंगा 'प्लेटिनम' पैकेज चुना गया है।
प्लेटिनम मिक्स डिनर पैकेज में एक प्लेट की कीमत 5000 रुपये (प्लस टैक्स) है। इसमें 52 शानदार डिशेज होंगी। लाइव कुकिंग स्टेशन भी लगेंगे, जहां मेहमान ताजा खाना देखकर-चुनकर खा सकेंगे। मेन्यू में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम शामिल हैं। कुल 52 डिशेज का भव्य बुफे सिस्टम होगा। पानी के लिए 200 मिलीलीटर की ब्रांडेड बोतलें सर्व की जाएंगी, जैसे हिमालय या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड।
'द सेंट्रम' होटल लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित है, जो लुलु मॉल के पास है। यह मानसिंह गोयल ग्रुप का प्रीमियम 5-स्टार होटल है। यहां बेहतरीन मेहमाननवाजी, सुंदर सजावट और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। रिसेप्शन के लिए होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा 'लेबर्नम' लॉन इस्तेमाल होगा, जहां सभी 800+ मेहमान बैठ सकेंगे। VVIP मेहमानों के लिए एग्जीक्यूटिव सूट बुक किए गए हैं, जिनका किराया 30,000 रुपये प्रतिदिन है। रिश्तेदारों और परिवार के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम हैं, जिनका किराया लगभग 16,000 रुपये है। बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए सेंट्रम विला बुक है, जिसका किराया 45,000 रुपये है।
Published on:
16 Mar 2026 08:19 am
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
