15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुला दरवाजा, हटाई जाली और भाग निकला लड़का… चित्रकूट बाल गृह से फरार हुआ अपचारी

चित्रकूट के राजकीय बाल सम्प्रेषण गृह से एक बाल अपचारी फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बैरक का दरवाजा खुला था और कर्मचारी सो रहे थे, जिसका फायदा होगा वह जाली बिछाने भाग निकला।

2 min read
Google source verification
चित्रकूट के बाल सुधार गृह से फरार हुआ बाल अपचारी

चित्रकूट के बाल सुधार गृह से फरार हुआ बाल अपचारी

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। यहां के राजकीय बाल सुधार गृह (बाल सुधार ग्रह) से एक बाल अपचारी आज सुबह फरार हो गया। इस घटना से प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है और अपचारी को ढूंढने के लिए टीमें लगाई गई हैं। यह मामला चित्रकूट शहर के एसडीएम कॉलोनी में स्थित राजकीय बाल सम्प्रेक्षण गृह का है। हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र का एक लड़का चोरी के आरोप में 13 फरवरी को यहां लाया गया था। आज सुबह मौका मिलते ही वह फरार हो गया। बताया जाता है कि बैरक का दरवाजा खुला था और उसने जाली हटाकर बाहर निकल गया। वहां तैनात कर्मचारी सो रहे थे, जिसके कारण वह आसानी से भाग निकला। इस घटना ने बाल सुधार गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि अपचारी बैरक के खुले दरवाजे से जाली हटाकर फरार हुआ। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है। जांच पूरी तरह से चल रही है और जल्द ही उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

यह कोई पहली घटना नहीं है। करीब एक साल पहले इसी बाल सुधार गृह से दो बाल अपचारी फरार हो गए थे। उनमें से एक को पुलिस ने बाद में पकड़ लिया था, लेकिन दूसरा लड़का, जो सुमेरपुर का ही रहने वाला था, आज तक फरार है। उसका कोई सुराग नहीं मिला है। इतनी बड़ी घटनाओं के बाद भी सुरक्षा में सुधार नहीं हुआ, यह चिंता की बात है।

सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

बीते कुछ समय में बाल सुधार गृह में कई गंभीर घटनाएं हो चुकी हैं। यहां जेल जैसी जगह में अवैध सामग्री और मोबाइल फोन बरामद हुए थे। एक बाल अपचारी ने अंदर से फोन पर वीडियो कॉल करके किसी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। इन सबके बावजूद कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही जारी है। लोग पूछ रहे हैं कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बाद भी प्रशासन नींद से क्यों नहीं जाग रहा? बाल अपचारियों की सुरक्षा और सुधार के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है।