24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chitrakoot News: साथ चलो’ कहा तो पत्नी ने किया इनकार, गुस्साए पति ने महिला थाने में कर दिया कांड

Husband Wife Dispute:चित्रकूट महिला थाने में पति-पत्नी की काउंसलिंग के दौरान युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। पत्नी के ससुराल जाने से इनकार पर नाराज था। ब्लेड से हाथ काटने की भी कोशिश की। पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

2 min read
Google source verification

चित्रकूट जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए महिला थाना में चल रही काउंसलिंग उस वक्त अफरा-तफरी में बदल गई, जब युवक ने अचानक जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ का रहने वाला 27 वर्षीय युवक अपनी पत्नी के साथ 12 अप्रैल को उसके मायके चित्रकूट के मानिकपुर क्षेत्र स्थित मलिक टंकी आया था। कार्यक्रम खत्म होने के बाद 13 अप्रैल को युवक ने पत्नी से साथ चलने को कहा, लेकिन युवती ने मायके में ही रुकने की बात कहकर जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक अकेले ही अपने गांव लौट गया। बताया जा रहा है कि इसके बाद भी युवक लगातार फोन पर पत्नी को ससुराल आने के लिए कहता रहा। शुक्रवार सुबह वह खुद पत्नी को लेने मानिकपुर पहुंचा। लेकिन यहां भी पत्नी ने साथ जाने से साफ इनकार कर दिया।

महिला थाने में चल रही थी काउंसलिंग

पति-पत्नी के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए मामला महिला थाना पहुंचा। शुक्रवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया था। महिला थाना प्रभारी नीलम सिंह दोनों को समझा-बुझाकर विवाद सुलझाने का प्रयास कर रही थीं।इसी दौरान युवक अचानक काउंसलिंग कक्ष से बाहर निकला और जेब से जहरीला पदार्थ निकालकर खा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उसने ब्लेड से हाथ काटने की भी कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत ब्लेड छीन लिया और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। वही घटना की सूचना युवक के परिजनों कोभी दे दी गई है।

एसपी ने दी जानकारी

मामले पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद था। दोनों को समझाने के लिए महिला थाना बुलाया गया था। काउंसलिंग के दौरान ही युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।