लखनऊ

लखनऊ के मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, श्रद्धालु बनकर आई महिला देवी के गहने लेकर फरार, CCTV में कैद हुई वारदात

लखनऊ के सआदतगंज स्थित मंदिर में श्रद्धालु बनकर आई महिला दिनदहाड़े देवी के गहने चुराकर फरार हो गई। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 12:22 AM IST
Temple Donation Theft
मंदिर की दान पेटी का चढ़ावा चोरी (फोटो सोर्स: Patrika File)

राजधानी लखनऊ के सआदतगंज इलाके में एक मंदिर के भीतर दिनदहाड़े हुई चोरी ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है। आरोप है कि एक महिला श्रद्धालु के वेश में मंदिर में दाखिल हुई और मौका मिलते ही देवी-देवताओं के आभूषण लेकर फरार हो गई। पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक महिला ने मंदिर में स्थापित मां लक्ष्मी की मूर्ति से चांदी का छत्र और नथ उतार ली। इसके अलावा मंदिर में विराजमान श्रीनाथ जी का मुकुट भी गायब बताया जा रहा है। चोरी की जानकारी मिलते ही मंदिर प्रबंधन और श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया।


CCTV फुटेज में दिखी संदिग्ध महिला


वारदात का पता चलने के बाद मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक संदिग्ध महिला की गतिविधियां दिखाई दी हैं, जिसमें उसे चोरी करते देखा जा सकता है। पुलिस इसी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान और तलाश कर रही है।

Updated on:
26 Oct 2026, 12:22 AM IST
Published on: