लखनऊ

मंत्री सतीश द्विवेदी का कारनामा, नौकरी के लिए लाठी खा रहे यूपी के युवाओं का है घोर अपमान : संजय सिंह

Sanjay Singh Target Minister Satish Dwivedi - अपने सगे भाई को ईडब्ल्यूएस (ग़रीबी के कोटे) में नौकरी कैसे देनी है ये मंत्री जी को मालूम है, संजय सिंह ने साधा निशाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 May 2021, 1:56 PM IST
sanjay_singh.jpg

लखनऊ. Sanjay Singh Target Minister Satish Dwivedi बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ.सतीश द्विवेदी के भाई अरुण द्विवेदी की सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुई नियुक्ति सोशल मीडिया पर चर्चा में है। उनका चयन ईडब्लयूएस कोटे में मनोविज्ञान विभाग में हुआ है। मंत्री जिले की ही इटवा सीट से विधायक हैं। इस पर सीएम योगी और मंत्री सतीश द्विवेदी पर निशाना साधते हुए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहाकि, यह नौकरी के लिये लाठी खा रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं का घोर अपमान है।

भाजपा को आइना दिखाते हुए आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को अपने ट्विट पर लिखा कि, आदित्यनाथ जी के मंत्री सतीश द्विवेदी जी का कारनामा। 1621 शिक्षक चुनाव ड्यूटी में मर गये मंत्री जी को नही मालूम उन्होंने सिर्फ़ 3 बताया। लेकिन अपने सगे भाई को ईडब्ल्यूएस (ग़रीबी के कोटे ) में नौकरी कैसे देनी है ये मंत्री जी को मालूम है। नौकरी के लिये लाठी खा रहे यूपी के युवाओं का घोर अपमान है।

Updated on:
23 May 2021, 1:56 PM IST
Published on: