लखनऊ

गरीबों को 1,000 रुपए नहीं तीन हजार रुपए मदद दे योगी सरकार : शिवपाल यादव

- प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भड़क गए और योगी सरकार पर साधा निशाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2021, 4:52 PM IST
गरीबों को 1,000 रुपए नहीं तीन हजार रुपए मदद दे योगी सरकार : शिवपाल यादव
गरीबों को 1,000 रुपए नहीं तीन हजार रुपए मदद दे योगी सरकार : शिवपाल यादव

लखनऊ. यूपी सरकार (UP Government) ने शनिवार को कैबिनेट बैठक के बाद यह ऐलान किया कि, फुटकर दुकानदार, रेहड़ी-पटरीवालों को एक हजार रुपए महीना भत्ता और 3 माह का राशन सरकार देगी। योगी सरकार की इस घोषणा के बाद, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) सुप्रीमो शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भड़क गए और योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहाकि, कोविड आपदा को ध्यान में रखकर रेहड़ी-पटरी, खोखा-खोमचा लगाने वाले और दिहाड़ी मजदूरों के लिए घोषित एक माह के लिए 1,000 रुपए का भत्ता नाकाफी है। इसे बढ़ाकर प्रति माह 3,000 रुपए किए जाना चाहिए। इसके साथ ही इस वैश्विक आपदा से प्रभावितों के लिए एक समावेशी और लोककल्याणकारी आर्थिक पैकेज की भी मांग की।

प्रति माह 3,000 किया जाए :- शिवपाल यादव ने रविवार को एक बयान जारी करते हुए कहाकि, लॉकडाउन से उपजी विपरीत परिस्थितियों में रोजाना कमाई करने वाले परम्परागत कामगारों के सामने रोजी-रोटी का भयानक संकट आ खड़ा हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक माह के लिए प्रदान किया जाने वाला 1,000 रुपए का भरण-पोषण भत्ता अत्याधिक कम है। सरकार से मांग करता हूं कि इसे न्यूनतम तीन माह के लिए प्रति माह 3,000 किया जाए।

आर्थिक पैकेज की घोषणा करें :- शिवपाल यादव ने कहाकि, आपदा से छोटे और मध्यम व्यवसायी बुरी तरह से प्रभावित हैं. उन्होंने कहा कि मेरा यह भी आग्रह है कि राज्य व केंद्र सरकार इनकी परेशानियों को ध्यान में रखकर एक समावेशी और लोककल्याणकारी आर्थिक पैकेज की भी घोषणा करें।

Published on: