लखनऊ

कांग्रेस के चरित्र में है दोहरापन, प्रियंका गांधी व राहुल गांधी पर बरसे सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रियंका गांधी व राहुल गांधी से मांगा जवाब, मुख्तार अंसारी के प्रति इतनी सहानुभूति क्यों?

2 min read
Feb 06, 2021
कांग्रेस के चरित्र में है दोहरापन : सिद्धार्थनाथ सिंह

लखनऊ. यूपी के मऊ से विधायक व माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी व राहुल गांधी से जवाब मांगते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि, दोहरापन कांग्रेस का चरित्र है।

कांग्रेस को आइना दिखते हुए सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहाकि, राजनीतिक लाभ के लिए वह किसी का भी समर्थन कर सकती है, चाहे वह देश व समाज के दुश्मन ही क्यों न हो। मुख्तार के मामले में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार का रवैया इसका सुबूत है।

सिद्धार्थनाथ ने शुक्रवार को कहाकि, देश के इतिहास में शायद ही कोई ऐसा उदाहरण मिले, जिसमें किसी राजनीतिक दल की एक माफिया के प्रति इस कदर सहानुभूति उमड़ी हो कि उसके पैरोकारी में वह सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच जाए। पूरा समाज जानता है कि मुख्तार क्या है, कितने लोग उसके जुल्म व ज्यादती के शिकार हुए हैं।

सहानुभूति की वजह क्या है? :- सिद्धार्थनाथ ने पूछा कि, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को बताना चाहिए कि इस सहानुभूति की वजह क्या है? कांग्रेस की पूरी राजनीति की बुनियाद ही नफा-नुकसान पर आधारित है। मुख्तार के बहाने उनकी नजर वर्ग विशेष के वोट पर है, पर ये मंसूबे पूरे होने से रहे।

अपराधियों का मान मर्दन करती है योगी सरकार :- उन्होंने कहा कि योगी सरकार अलग तरह की सरकार है। वह अपराधियों व माफिया को सत्ता के संरक्षण के रूप में खाद-पानी नहीं देती। उनका मान मर्दन करती है, करती रहेगी। उनको कोई बचा नहीं सकता। कांग्रेस भी इस मुगालते में न रहे।

अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल में बंद :- मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं। यूपी सरकार के मांगने के बावजूद पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को सौंपने से इनकार कर दिया। पंजाब सरकार ने इस बाबत सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल किया है और अंसारी को न सौंपने की वजह उनका खराब स्वास्थ्य बताया है।

Published on:
06 Feb 2021 04:49 pm
Also Read
View All