लखनऊ

UP Board Exam 2021: यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं 24 अप्रैल से होंगी

- यूपी बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम घोषित- उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहाकि, प्रसन्नचित मन और मेहनत से करें तैयारी
2 min read
• •
Updated: 10 Feb 2021, 5:07 PM IST
UP Board
UP Board

लखनऊ. यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का इंतजार आज खत्म हो गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बुधवार को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2021 का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी और 12 मई को खत्म हो जाएगी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट कब आएंगे, इस बारे में अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कहाकि, परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी हैं, प्रसन्नचित मन और मेहनत से तैयारी करें।

यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होंगी। हाईस्कूल परीक्षा 10 मई और इंटरमीडिएट परीक्षा 12 मई को खत्म होगी। हाईस्कूल परीक्षा 12 कार्यदिवसों में पूरी होकर 10 मई को और इंटरमीडिएट परीक्षा 15 कार्यदिवसों में संपन्न होकर 12 मई को खत्म हो जाएगी।

कुल 56,03,813 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा :- यूपी बोर्ड परीक्षा 2021 में कुल 56,03,813 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाइस्कूल के 29,94,312 और इंटरमीडिएट के 26,09,501 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।

इस बार कम परीक्षार्थी पंजीकृत हुए :- उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बताया कि, यूपी बोर्ड 2021 की हाईस्कूल परीक्षा में 16,74,022 बालक तथा 13,20,290 बालिकाएं व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में 14,73,771 बालक तथा 11,35,730 बालिकाएं पंजीकृत हुए हैं। वर्ष 2020 की हाईस्कूल परीक्षा में 30,24,480 तथा इण्टरमीडिएट परीक्षा में 25,86,339 कुल 56,10,819 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे।

परीक्षा तिथियों की घोषणा समय की गई : दिनेश शर्मा

उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने छात्र-छात्राओं को कहाकि, परीक्षा तिथियों की घोषणा समय से कर दी गयी है। छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के लिए काफी समय मिला है। परीक्षा को एक पर्व मानते हुए प्रसन्नचित होकर पूर्ण मनोयोग एवं उत्साह के साथ परीक्षा में सम्मिलित हों।

Updated on:
10 Feb 2021, 5:07 PM IST
Published on: