
लखनऊ विश्वविद्यालय ने एस एस राजमौली द्वारा निर्देशित आरआरआर फिल्म के गाने नाटू-नाटू #NatuNatu को 95 एकेडमी अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार मिलने पर खूब जश्न मनाया है। लखनऊ विश्वविद्यालय और डॉ बीआर अम्बेडकर छात्रावास की छात्राओं ने इस जीत का जश्न मनाया और साथ नाटू-नाटू सांग की धुन पर ग्रुप डांस किया।
बोले कलाकार, दिखी चेहरे पर खुशी
वही दूसरी तरफ लखनऊ थिएटर ग्रुप के कलाकारों के बीच में भी खुशी देखने को मिली। वरिष्ठ नाटककार मुकेश वर्मा ने कहा कि फिल्म 'आरआरआर' से राम चरण और एनटीआर जूनियर पर फिल्माया गया गाना 'नाटू नाटू' ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया। इसने 95 वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता। हम सभी के लिए एक गौरव की बात है।
कलाकार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, 'नाटू नाटू' ने इतिहास रच दिया। उन्होंने कहा, 'नाटू नाटू' इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।