लखनऊ यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्सेज की एडमिशन प्रकिया दो अप्रैल से शुरू होगी।
लखनऊ. लखनऊ यूनिवर्सिटी के पीजी कोर्सेज की एडमिशन प्रकिया दो अप्रैल से शुरू होगी। एडमिशन लेने के इच्छुक अभ्यर्थी दो अप्रैस से एलयू की वेबसाइट www.lko.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार लगभग 70 स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में चार हजार से अधिक सीटों पर आवेदन होंगे। फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 10 मई निर्धारित की गई है, जबकि जून में प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। यह जानकारी प्रवेश समन्वयक अनिल मिश्रा ने बताया कि विवरण पुस्तिका यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.lko.co.in पर अपलोड कर दी गई है।
एलयू की वेबसाइट पर जाकर करें एप्लाई
एलयू के एडमिशन को-ऑर्डिनेटर अनिल शर्मा ने बताया कि स्नातक (यूजी) और पीजी प्रवेश प्रक्रिया पिछली बार की तुलना में एक महीने पहले शुरू होने जा रही है। पिछले साल सत्र थोड़ा लेट हो गया था। उन्होंने कहा कि इस बार पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। वहीं डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए भी आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
पीजी में इस बार एमएससी और एमए के जिन विषयों में दाखिले होने हैं, उनमें वनस्पति विज्ञान, सूक्ष्म जीव विज्ञान , पौध विज्ञान, रसायन विज्ञान, फार्मा सूटिकल रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स और नवीकरणीय ऊर्जा के लिए एक सामान्य प्रश्न पत्र होगा। इसी तरह, सांख्यिकी, बायोस्टैटिस्टिक्स, एंथ्रोपॉलजी और फरेंसिक विज्ञान के लिए सामान्य प्रश्न पत्र शामिल हैं।
ये तारीखें ध्यान रख लें
ऑनलाइन फॉर्म जमा- 2 अप्रैल
लेट फीस के साथ -10 मई
लेट फीस के साथ अंतिम तारीख -15 मई
प्रवेश पत्र डाउनलोड करें -25 मई
प्रवेश परीक्षा 4-11 जून
परिणाम जून 28
काउंसलिंग 2- 9 जुलाई
ओएनजीसी करेगा प्लेसमेंट
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ऑयल ऐंड नैचरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड कैंपस प्लेसमेंट करेगा। यह प्लेसमेंट उन पाठ्यक्रमों में होगा जो ओएनजीसी और विश्वविद्यालय मिलकर चला रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से एमएससी इन अप्लाइड जिऑलजी विद स्पेशलाइजेशन इन पेट्रोलियम जिओ साइंसेज रिसोर्स में पीजी डिप्लोमा और हाइड्रो कॉर्बन एनर्जी ऐंड जिओ सोर्सेज कोर्स मुख्य रूप से शामिल हैं। ओएनजीसी की ओर से विवि में स्थापित किए गए अडवांस रिसर्च सेंटर का मुआयना करने आए ओएनजीसी के अधिकारियों ने यह घोषणा की।