लखनऊ

यूपी में बैंक कर्मियों की बल्ले बल्ले 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, हद है भाई

- 2 अक्टूबर से बैंक कर्मियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सावधान रहें

less than 1 minute read
Oct 01, 2021
यूपी में बैंक कर्मियों की बल्ले बल्ले 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, हद है भाई

लखनऊ. Bank Holidays List October 2021 : यूपी में बैंक कर्मियों की बल्ले बल्ले है। अक्टूबर माह शुरू हो गया है। और 2 अक्टूबर से बैंक कर्मियों की छुट्टी का सिलसिला शुरू हो जाएगा। सावधान रहें अगर बैंक सम्बंधी कोई काम है तो उसे निबट लें नहीं तो दिक्कत आ जाएगी। इस अक्टूबर माह में बैंक कर्मियों को 11 दिन की छुट्टी मिलेगी। तो इस छुट्टी की लिस्ट को देखकर अपना बैंक का काम निबटा लें। ताकि, परेशान न होना पड़े।

11 दिन बैंक बंद रहेंगे :- अक्टूबर महीने में बैंकों में 4 दिन की छुट्टियां रहेगी। जिस वजह से खाताधारकों के काम नहीं होंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 14 अक्टूबर को महानवमी, 15 अक्टूबर को दशहरा और 19 अक्टूबर को ईद ए मिलाद की छुट्टी है। इसके अतिरिक्त अक्टूबर में दूसरा और चौथा शनिवार तथा पांच रविवार की छुट्टी होगी। इस प्रकार कुल मिलाकर 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

छुट्टी लिस्ट में मिलेगा अच्छा कम्बिनेशन :- फिर अगर छुट्टी की लिस्ट देखेंगे तो चौंक जाएंगे। एक साथ दो दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। और 16 अक्टूर की अगर छुट्टी ले लें तो चार दिन की एक साथ छुट्टी मिलेगी। और एक दिन बाद बारावफात की छुट्टी बस मजे ही मजे हैं।

Bank Holidays List in October 2021

02 अक्टूबर- गांधी जयंती
03 अक्टूबर- रविवार
09 अक्टूबर- दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर- रविवार
14 अक्टूबर- दशहरा (महानवमी)
15 अक्टूबर- दशहरा (विजय दशमी)
17 अक्टूबर- रविवार
19 अक्टूबर- ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात
23 अक्टूबर- चौथा शनिवार
24 अक्टूबर- रविवार
31 अक्टूबर- रविवार

Published on:
01 Oct 2021 06:25 pm
Also Read
View All