लखनऊ

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जनता को मोदी, अमित शाह, राजनाथ, योगी सहित ढेर सारे नेताओं की शुभकामनाएं

- 24 जनवरी को मनाया जा रहा है उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस

2 min read
Jan 24, 2021
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जनता को मोदी, अमित शाह, राजनाथ, योगी सहित ढेर सारे नेताओं की शुभकामनाएं
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर जनता को मोदी, अमित शाह, राजनाथ, योगी सहित ढेर सारे नेताओं की शुभकामनाएं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस आज है। योगी सरकार अपने स्थापना दिवस को बड़े जोर शोर से मना रही है। 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश 70 साल का हो गया। इस अवसर पर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लखनऊ सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने प्रदेश की जनता को बधाई और शुभकमानाएं दी है ।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहाकि, मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम और लीलाधर श्रीकृष्ण की पावन जन्मभूमि का प्रदेश, भारत का हृदय प्रदेश, भारतीय संस्कृति का उद्गम स्थल, उ.प्र. के स्थापना दिवस पर सभी निवासियों को हार्दिक बधाई।

यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे प्रदेश :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनेेे टि्वट पर लिखा कि, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। त्याग, तप, परंपरा और संस्कृति की पावन भूमि रहा यह राज्य आज आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मेरी कामना है कि चौतरफा विकास की ओर अग्रसर यह प्रदेश यूं ही नई ऊंचाइयों को छूता रहे।

उप्र निरंतर समृद्ध हो :- लखनऊ सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहाकि, उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रदेश में विकास की अपार सम्भावनाएँ हैं जिन पर मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उ. प्र. निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

जनता कल्याण को काम कर रही योगी-मोदी :- गृहमंत्री अमित शाह ने कहाकि, उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेश के सभी भाइयों व बहनों को शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की जोड़ी संस्कृति, अध्यात्म और धर्म की पावन भूमि उत्तर प्रदेश के विकास और जनता के कल्याण के लिए निरंतर सेवाभाव से काम कर रही है।

उत्तर प्रदेश की कहानी :- 70 साल पहले उत्तर प्रदेश को यह नाम 24 जनवरी 1950 के दिन मिला था। उससे पहले यूनाइटेड प्रॉविंस के नाम से जाना जाता था। अवध और आगरा को मिलाकर संयुक्त प्रांत बनाया गया था। साल 2018 में राज्यपाल राम नाईक की पहल पर पहली बार उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया था।

Published on:
24 Jan 2021 12:05 pm
Also Read
View All
UP में ओला-ऊबर जैसी कंपनियों नहीं चलेगी मनमानी; ड्राइवर ने बुकिंग कैंसिल की तो लगेगा जुर्माना, नई एग्रीगेटर पॉलिसी में सरकार ने बनाए सख्त नियम

‘जो कभी राम मंदिर के पक्ष में नहीं थे, वे राजनीति कर रहे’, चढ़ावा चोरी मामले पर अनुराग ठाकुर ने विपक्ष को घेरा, कांग्रेस बोली- इस लूट के जिम्मेदार PM मोदी

अयोध्या राम मंदिर दान मामले में SIT गठन पर अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- संतों की जांच होगी, अफसरों की नहीं?

Lucknow News: ट्रेन में सीट नहीं मिली तो यात्री ने फैलाई बम की झूठी सूचना, इधर-उधर भागने लगे लोग, मचा हड़कंप

Ram Mandir Scam: आगे-आगे देखिए होता है क्या? राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर अखिलेश ने लगाए गंभीर आरोप, शिवपाल बोले- निष्पक्ष जांच हो