लखनऊ

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : मतदाता सूची में है ग्राम प्रधान चुनाव जीतने का राज

- इस बार 12.28 करोड़ मतदाता चुनेंगे अपना पंचायत प्रतिनिधि- यूपी में 52 लाख मतदाता बढ़े- गाजियाबाद की डासना ग्राम पंचायत में सर्वाधिक 38,077 वोटर- युवा वोटरों करेंगे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
2 min read
Jan 23, 2021
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : मतदाता सूची में है ग्राम प्रधान चुनाव जीतने का राज
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव : मतदाता सूची में है ग्राम प्रधान चुनाव जीतने का राज

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव में अब अधिक वक्त बाकी नहीं है। चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची जारी कर दी है। यूपी ग्राम पंचायतों की इस नई वोटर लिस्ट में कुल 12 करोड़ 27 लाख 99 हजार 686 वोटर दर्ज किए गए हैं। साल 2015 की मतदाता सूची की तुलना में इस बार करीब 52 लाख मतदाता बढ़ गए हैं। करीब 12.28 करोड़ मतदाता इस बार ग्राम पंचायत की नई सरकार का गठन करेंगे। वर्ष 2015 के पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 11.74 करोड़ थी। गाजियाबाद की रजापुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत डासना देहात में सर्वाधिक 38,077 मतदाता हैं। इस बार चुनाव आयोग की मतदाता सूची में 36-60 आयु वर्ग मतदाता किसी भी को चुनाव जीता सकते हैं।

1.09 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए :- अपर निर्वाचन आयुक्त वेदप्रकाश वर्मा ने बताया कि, मतदाता सूची में कुल 2.10 करोड़ नामों में परिवर्तन किया गया है। इसमें 39.36 लाख नाम संशोधित किए गए हैं। 1.09 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए हैं। महिला वोटरों की संख्या 5.76 करोड़ है। इस मतदाता सूची में सबसे आश्चर्यजनक आंकड़े है कि करीब 45 फीसदी मतदाता युवा हैं, जिनकी 35 साल या उससे कम उम्र हैं।

ग्रामीण इलाकों वोटर बढ़े :- मतदाता सूची में नाम, उम्र व पते आदि के ब्यौरे में संशोधन किये गये हैं, जिनकी संख्या 39, 36, 027 लाख है। इस मतदाता सूची में गांवों की कुल आबादी का अनुपात बढ़ा है। इस बार अब 67.45 प्रतिशत मतदाता हैं। वर्ष 2015 के चुनाव में यह अनुपात 66.61 प्रतिशत का था।

36-60 आयु वर्ग के वोटर सबसे अधिक :- आयुवर्ग के हिसाब से मतदाता सूची की अगर कुंडली खंगाली जाए तो आंकड़े कुछ इस प्रकार हैं। 18-21 वर्ष आयु के पुरुष मतदाताओं की संख्या 37,53,049 है तो इसी आयु वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या 31,60,683 है। इसी प्रकार 22-35 वर्ष आयु के पुरुष मतदाताओं की संख्या 2,64,11,494 है तो इसी आयु वर्ग में महिला मतदाताओं की संख्या 2,24,62,616 है। अब पंचायत चुनाव में सबसे अधिक वोटर 36-60 आयु वर्ग में हैं। इसमें 2,79,16,850 पुरुष व 2,46,89,741 महिला शामिल हैं। अब अगर साठ साल वाले वर्ग में देखते हैं तो इसमें 70,86,800 पुरुष व 73,18,800 महिला शामिल हैं।

कुल 8,69,814 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे :- नई परिसीमन में जिला पंचायतों वॉर्डों की संख्या 3051 है। यूपी में इस बार 58,194 ग्राम पंचायतों में प्रधान चुने जाएंगे। इस बार ग्राम पंचायत वॉर्डों की संख्या 7,31,813 है। वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्यों की संख्या 75,855 है। इस तरह कुल 8,69,814 जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे।

Updated on:
23 Jan 2021 05:25 pm
Published on:
23 Jan 2021 05:25 pm