लखनऊ

यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : इंतजार खत्म, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की आरक्षण सूची जारी

- जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तस्वीर हुई साफ- जानें कौन सा जिला आरक्षित कौन नहीं- 75 जिला पंचायतों में से चुनी जाएंगी 25 महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष

less than 1 minute read
Feb 12, 2021
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : इंतजार खत्म, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की आरक्षण सूची जारी
यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 : इंतजार खत्म, जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की आरक्षण सूची जारी

लखनऊ. यूपी ग्राम पंचायत चुनाव 2021 को शीघ्र पूरा करने के लिए योगी सरकार तेजी दिखा रही है। यूपी सरकार ने शुक्रवार को जिलेवार जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची जारी कर दी गई है। उत्तर प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में से 25 महिलाएं जिला पंचायत अध्यक्ष चुनी जाएंगी।

छह पद अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित :- शामली, बागपत, लखनऊ, कौशांबी, सीतापुर, हरदोई जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।

अन्य पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के लिए 7 सीट :- संभल, हापुड़, एटा, बरेली, कुशीनगर, वाराणसी, बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित है।

महिलाओं के लिए 12 पद आरक्षित:- कासगंज, फिरोजाबाद, मैनपुरी, मऊ, प्रतापगढ़, कन्नौज, हमीरपुर, बहराइच, अमेठी, गाजीपुर, जौनपुर, सोनभद्र जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए महिलाएं के लिए आरक्षित हुआ।

10 पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित :- कानपुर नगर, औरैया, चित्रकूट, महोबा, झांसी, जालौन, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, मिर्जापुर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 12 पद आरक्षित :- आजमगढ़, बलिया, इटावा, फर्रुखाबाद, बांदा, ललितपुर, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, बस्ती, संतकबीरनगर, चंदौली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ।

27 जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित :- अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा, प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर देहात, गोरखपुर, देवरिया, महाराजगंज, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, उन्नाव, भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अनारक्षित रहेगा।

Published on:
12 Feb 2021 07:14 pm