4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसान सम्मान निधि के बहाने ग्रामीणों को लगाया लाखों का चूना, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

- मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस हुई सक्रिय - बैंककर्मी बनकर तीन अज्ञात आरोपियों ने निकाले लाखों रुपए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फर्रुखाबाद

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 12 Feb 2021, 12:42 PM IST

किसान सम्मान निधि के बहाने ग्रामीणों को लगाया लाखों का चूना, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

किसान सम्मान निधि के बहाने ग्रामीणों को लगाया लाखों का चूना, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद. ग्रामीणों से बैंककर्मी बनकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को पुलिस व स्वाट ने गिरफ्तार किया जबकि एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहा है।

गायत्री प्रजापति के भतीजे शुभम प्रजापति की मृत्यु, शव रेलवे ट्रैैक पर दो टुकड़ों में मिला

थाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम अहिलामई निवासी होरीलाल कुशवाह ने मुकदमा दर्ज कराया था, जिसमें कहा था कि खाते में पीएम मोदी के नाम से भेजे गये पैसे को चेक करने के चलते तीन अज्ञात आरोपियों ने लाखों रुपए निकाल लिए। आरोपियों नें मडैया निवासी सुरेश पाण्डेय के 27 हजार, शिकायतकर्ता होरीलाल के 72495 रुपए व खंडौली निवासी सोनू पुत्र रामबरन के खाते से 14 हजार रुपए खाते से निकाल लिये। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468, 471 व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर स्वाट टीम व थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में सक्रिय हो गयी।

दो को दबोचा एक भागने में सफल :- पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फतेहगढ़ पुलिस लाइन सभागार में बताया मुखबिर की सूचना पर स्वाट टीम जयप्रकाश शर्मा, थानाध्यक्ष राजेपुर देवेन्द्र गंगवार व थानाध्यक्ष अमृतपुर जसबंत सिंह आदि नें चाचूपुर तिराहे से सलेमपुर जाने वाले मार्ग पर दो आरोपियों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी जनपद व कोतवाली कन्नौज क्षेत्र के मोहम्मद सराहशाह निवासी प्रभाकर पुत्र वीरेंद्र प्रसाद कुशवाह व जनपद व कोतवाली कन्नौज के प्रेम नगर करीमपुर निवासी दीपू पुत्र राजकुमार यादव को गिरफ्तार किया वहीं शातिर अपराधियों का एक साथी भागने में कामयाब रहा। अभियुक्त नीलेश उर्फ़ शिवा यादव पुत्र रामकुमार यादव निवासी ग्राम करीम नगर थाना कोतवाली व जनपद कन्नौज मौका पाकर भागने में सफल रहा।

दोनों आरोपियों से कई सामान बरामद :- पुलिस ने अपाचे सवार दोनों आरोपियों के पास से लैपटॉप, चार्जर, अपाचे बाइक, 5 मोबाइल, 46 विभिन्य कम्पनियों के सिमकार्ड बरामद किये। इसके साथ ही विभिन्य बैंको की मोहरें, फिंगरप्रिंट मशीन, चार आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की पास छायाप्रति, चार ग्रामीण बैंक आफ इंडिया की पास बुकों की छायाप्रति, 10 आधार कार्ड की छायाप्रति, दो पैन कार्ड, दोनों आरोपियों से 5250 की नकदी बरामद की।

किसान सम्मान निधि का पैसा चेक करने का बताया बहाना :- एसपी फर्रुखाबाद अशोक कुमार मीणा ने बताया कि, पकड़े गये आरोपी प्रभाकर व दीपू ने पुलिस को बताया कि, फरार साथी नीलेश उर्फ शिवा यादव के साथ हम सब ग्रामीणों को बताते थे कि वह बैंक से हैं। उसके बाद ग्रामीणों को भरोसे में लेकर किसान सम्मान निधि का पैसा चेक करने के बहाने बैंक पास बुक व आधार कार्ड की कापी हासिल कर लेते थे। इसके साथ ही फिंगरप्रिंट मशीन से ग्रामीण की ऊंगली लगवाकर पैसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि ग्रामीणों के 1,14,495 रूपये अपने खातों में ट्रांसफर किये हैं।