लखनऊ

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: सभी जिलों के ग्राम प्रधान की आरक्षण लिस्ट आज होगी जारी

यूपी के सभी 75 जिलों के जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की आरक्षण की सूची तैयार हो चुकी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Mar 2021, 11:52 AM IST
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: सभी जिलों के ग्राम प्रधान की आरक्षण लिस्ट आज होगी जारी
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021: सभी जिलों के ग्राम प्रधान की आरक्षण लिस्ट आज होगी जारी

लखनऊ. उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत चुनाव 2021 की तैयारियां तेज गति से चल रहीं हैं। ग्राम प्रधान के भावी प्रत्याशियों का इंतजार आज मंगलवार को खत्म हो जाएगा। यूपी के सभी 75 जिलों के जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य, पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान की आरक्षण की सूची तैयार हो चुकी है। और आज घोषणा हो जाएगी कि कौन सा ग्राम पंचायत आरक्षण में आया है और कौन सा सामान्य श्रेणी में दर्ज किया गया है। इस बार उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम पंचायत चुनाव 2021 में आरक्षण में रोटेशन सिस्टम लागू किया है। जिला पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण की लिस्ट जारी हो चुकी है।

15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची होगी जारी :- पंचायती राज निदेशालय के उपनिदेशक आरएस चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव 2021 आरक्षण की यह अंतिम सूची नहीं होगी। 2 मार्च को आरक्षण की पहली सूची जारी होगी। इस पर आम लोगों से आपत्तियां मांगी जाएंगी। अगर किसी को आपत्ति होगी तो वह 8 मार्च तक अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकता है। 12 मार्च तक उनका निस्तारण कर दिया जाएगा। 15 मार्च को आरक्षण की अंतिम सूची जारी की जाएगी।

51 फीसदी सीटें अनारक्षित :- उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत सदस्यों की 3051, ब्लॉक प्रमुखों की 826, क्षेत्र पंचायत सदस्यों की 75,855 हजार, ग्राम प्रधान पद की 58,194 हजार और ग्राम पंचायत सदस्यों की 7 लाख 31 हजार 813 सीटें हैं। इनमें 51 फीसदी सीटें अनारक्षित हैं। वहीं 1 फीसदी अनुसूचित जनजाति, 21 फीसदी अनुसूचित जाति, 27 फीसदी अन्य पिछड़ा वर्ग और एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद 75 जिलों के विकास भवन और ब्लॉकों पर आरक्षण की सूची चस्पा कर दी जाएगी।

Updated on:
2 Mar 2021, 11:52 AM IST
Published on:
Also Read
View All
‘UP में बड़े पैमाने पर कटे वोट’, SIR पर आराधना मिश्रा ने योगी सरकार को घेरा; CM योगी और गृह मंत्री के बयानों पर उठाए सवाल

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’, पंकज चौधरी का विपक्ष पर आरोप- बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे हालात बनाना चाहता है INDI गठबंधन

‘बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या की’, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- ज्ञानेश की गर्दन अमित शाह और मोदी के हाथ में है

OP राजभर का अखिलेश यादव पर हमला, बोले- ‘काशी में आकर बाबा विश्वनाथ के दरबार में सिर झुकाने की हिम्मत नहीं’

अपनी बहन सामने किया था बेइज्जत, अमीर लोगों को निशाना बनाती थी श्रद्धा; हर दिन कैफे में हुक्का पीने जाती थी, पुलिस जांच में खुले मॉडल के राज