
नोएडा. किसान आंदोलन को देखते हुए यूपी प्रशासन सतर्क, टोल प्लाजा पर सुरक्षा चाक चौबंद, बंद कराईं गयी टोल की 12 लेन, यमुना एक्सप्रेसवे पर पांच किमी तक जाम, फायर ब्रिगेड, यूपी 112, खुफिया सभी को अलर्ट पर रहने के निर्देश।
नोएडा. यमुना एक्सप्रेस-वे के मास्टर प्लान 2041 के लिए कंपनियों की तलाश जारी, 11 आवेदन मिले, फिल्म सिटी का भी डीपीआर तैयार, सोमवार को होगा 4 कंपनियों में से एक का चयन, खोली जाएगी फाइनेंशियल बिड।
लखनऊ. वाराणसी में खुलेगा धर्मार्थ कार्य विभाग निदेशालय उप कार्यालय कैलास मानसरोवर भवन गाजियाबाद भवन में, मंदिरों के रजिस्ट्रेशन और रखरखाव व अनुदान का करेगा काम, अन्य बड़े धार्मिक संस्थानों की भी करेगा देखरेख।
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली धमकी, डॉयल 112 पर आया मैसेज, मुकदमा दर्ज, व्हाट्सअप मैसेज पर दी गयी धमकी, आगरा का है शख्स।
लखनऊ. यूपी में बढ़ी टीम कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी, मुस्लिम, ब्राह्मण और क्षत्रिय का समीकरण भी साधा, तीन नए पदाधिकारियों की घोषणा।