लखनऊ

मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश में 19 जुलाई और 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली का भी खतरा

मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक जारी किया ऑरेंज अलर्ट जारी यूपी के 32 जिले में सोमवार से भारी बारिश और तेज हवाएं
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Jul 2020, 7:07 PM IST
मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश में 19 जुलाई और 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली का भी खतरा
मौसम विभाग का उत्तर प्रदेश में 19 जुलाई और 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में आकाशीय बिजली का भी खतरा

लखनऊ. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 19 जुलाई और 20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 19 जुलाई और 20 जुलाई को पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई शहर भारी बारिश से सराबोर हो जाएंगे। यूपी के 32 जिले में सोमवार को भारी बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 19 जुलाई से लेकर 21 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यूपी के इन 32 जिलों बुलंदशहर, संभल, बदायूं, बरेली, कासगंज, एटा, फर्रुखाबाद, शाहजहाँपुर, सीतापुर, हरदोई, मैनपुरी, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, अयोध्या, अमेठी, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आजमगढ़, गोरखपुर, सुल्तानपुर, जौनपुर, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, महाराजगंज, देवरिया, बलिया, कुशीनगर और आसपास के क्षेत्राें बारिश के लिए बस थोड़ा इंतजार करना होगा। मौसम विभाग इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का भी खतरा है।

राजधानी लखनऊ में रविवार सुबह करीब छह बजे से घटा छाई हुई थी। ऐसा लग रहा था कि बस अब जोरदार बारिश होने वाली है। पर तेज हवाओं ने बादल का रुख दूसरी तरफ मोड़ दिया और राजधानी की जनता बारिश की बौछारों को देखने के लिए तरस गई। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा है। मौसम विभाग को अंदाजा है कि रविवार शाम सात बजे से अगले दिन बारिश जारी रहेगी, बस बारिश के शुरू होने की देर है।

Published on: