लखनऊ

15 मार्च से बंद हो जाएगी बारिश और ओलावृष्टि, इसके बाद शुरू होगा इसका आतंक

उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। पर मौसम विभाग के नए अलर्ट में बताया गया है कि मौसम में ये उठापटक का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Mar 2020, 6:27 PM IST
15 मार्च से बंद हो जाएगा बारिश और ओलावृष्टि, इसके बाद शुरू होगा इसका आतंक
15 मार्च से बंद हो जाएगा बारिश और ओलावृष्टि, इसके बाद शुरू होगा इसका आतंक

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। पर मौसम विभाग के नए अलर्ट में बताया गया है कि मौसम में ये उठापटक का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। पर लगातार बदलता यह मौसम रविवार 15 मार्च को प्रदेश से बाहर चला जाएगा। पश्चिमी यूपी के जिलों में शनिवार रात से राहत हो जाएगी और बारिश बंद हो जाएगी लेकिन, पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में रविवार से ही मौसम खुलना शुरु होगा।

मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी करते हुए कहाकि प्रदेश के दर्जनभर जिलों में शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक मौसम के और ज्यादा बिगड़ने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में पहले ओले गिरे फिर बारिश और ओले गिरे। मटर के दाने जितने बड़े ओले ने फसलों का बुरा हाल कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, लखीमपुर खीरी और शाहजहांपुर में शुक्रवार दोपहर के बाद तेज बारिश, ओले के साथ अंधड़ चलने की संभावना है। इन जिलों के साथ ही अमेठी, श्रावस्ती, बहराइच, गोण्डा, बस्ती, सिद्धार्थनगर और प्रतापगढ़ में यही संभावना बरकरार है।

लखनऊ स्थित मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने बताया कि बारिशा, ओलावृष्टि का यह सिलसिला शनिवार को भी जारी रहेगा। पर रविवार 15 मार्च से प्रदेश के मौसम में राहत आएगी। पश्चिमी यूपी के जिलों में शनिवार रात से ही राहत हो जाएगी और बारिश बंद हो जाएगी लेकिन, पूर्वी और मध्य यूपी के जिलों में रविवार से मौसम खुलना शुरू होगा।

शुक्रवार को हुए आंधी, तूफान और ओलावृष्टि से रबी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। आम के बौरों पर भी बुरा असर पड़ है, हालांकि गर्मी शुरू होने के दिन कुछ और आगे खिंच गए हैं। पर एक रिपोर्ट के अनुसार इस बार उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ेगी।

Updated on:
13 Mar 2020, 6:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All