लखनऊ

उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म माह, अप्रैल 2021 में रिकार्ड तोड़ पड़ेगी गरमी

(Uttar Pradesh Weather Updates) - होली भी दस साल में सबसे गरम मौसम में खेली गई- होली के दिन का तापमान सुनेंगे तो चौंक जाएंगे- मौसम विभाग के पूर्वानुमान राहत नहीं

2 min read
Mar 30, 2021
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म माह, अप्रैल 2021 में रिकार्ड तोड़ पड़ेगी गरमी

लखनऊ. (Uttar Pradesh Weather Updates) यूपी में इस बार मौसम कई रंग दिखाने वाला है। गुजरे दस वर्षों में मार्च का महीना दूसरी बार सबसे अधिक गरम रहा। यहां तक होली भी दस साल में सबसे गरम मौसम में खेली गई। होली के दिन यानि की सोमवार का तापमान सुनेंगे तो चौंक जाएंगे। होली पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान (weather forecast) के अनुसार अप्रैल 2021 (April 2021) में रिकार्ड तोड़ गरमी पड़ेगी। गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है।

अब यदि मार्च माह के मौसम को पिछले 10 साल के रिकार्ड को देखें तो पता चलेगा कि बीते 10 साल में मार्च इतना गर्म कभी नहीं हुआ। होली के दिन यानि की 29 मार्च को 10 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ते कर अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अगर एक दशक के रिकॉर्ड पर गौर करें तो वर्ष 2017 में 30 मार्च को अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था। पिछले 10 साल में वर्ष 2017 को छोड़ इतनी गर्मी पहले नहीं पड़ी। 31 मार्च 2020 को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

रात में लोगों गरमी से हो रहे बैचैन :- मार्च माह में तापमान सामान्य के मुकाबले तीन-चार डिग्री अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। गुजरे 23 मार्च को न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। होली के दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। साफ है दिन में गर्मी है ही रात में भी लोगों गरमी से बैचैन हो रहे हैं।

तीसरे बार मार्च में पड़ी होली :- अगर सिर्फ होली की बात करें तो वर्ष 2010 में होली फरवरी में मनाई गई थी। मौसम ठंडा था। होली वर्ष 2005 में 25 मार्च, 2013 में 27 मार्च को होली मनाई गई थी। और इस बार होली 29 मार्च को मनाई गई। मार्च के अंतिम दिनों में मौस्म वैसे ही गरम हो जाता है। पर इस गरम मौसम की वजह से लोगों ने कोरोना के डर को नकार कर जमकर होली खेली।

सबसे गर्म शहर झांसी :- मौसम विभाग पूर्वानुमान है कि फिलहाल आने वाले एक सप्ताह मौसम गरम ही रहेगा। प्रदेश का सबसे गर्म शहर झांसी रहा जहां अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुल्तानपुर और कानपुर भी बेहद गर्म रहे। यहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

Published on:
30 Mar 2021 11:45 am
Also Read
View All